कासगंज: सुन्नगढ़ी पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश
कासगंज के थाना सुन्नगढ़ी क्षेत्र में वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने दो अभियुक्तों को उनके मस्कन से गिरफ्तार किया। दोनों के विरुद्ध अलग-अलग मामलों में मुकदमे दर्ज हैं और विधिक कार्रवाई के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।

तस्वीर में थाना सुन्नगढ़ी परिसर कासगंज में पुलिसकर्मी दो गिरफ्तार अभियुक्तों के साथ खड़े नजर आ रहे हैं।
कासगंज में वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सुन्नगढ़ी पुलिस ने 06 अगस्त 2026 को दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उन्हें विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कासगंज श्री ओ.पी. सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज श्री सुशील कुमार के पर्यवेक्षण में की गई।
पुलिस के अनुसार, क्षेत्राधिकारी सहावर श्री दुर्गेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में थाना सुन्नगढ़ी पुलिस ने अभियान के दौरान अभियुक्त जागेश पुत्र किशोरी लाल निवासी ग्राम बस्तर मऊ, थाना सुन्नगढ़ी, जिला कासगंज तथा अभियुक्त अवधेश पुत्र मुनीश निवासी ग्राम सिकन्दपुर खुर्द, थाना सुन्नगढ़ी, जिला कासगंज को उनके मस्कन से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त जागेश पुत्र किशोरी निवासी ग्राम बस्तर मऊ, थाना सुन्नगढ़ी, जिला कासगंज के विरुद्ध केश संख्या 632/2024 में धारा 452, 354, 506 आईपीसी तथा 7/8 पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज है। वहीं अभियुक्त अवधेश पुत्र मुनीश निवासी ग्राम सिकन्दपुर खुर्द, थाना सुन्नगढ़ी, जिला कासगंज के विरुद्ध केश संख्या 775/2025 में धारा 147 बीएनएसएस के अंतर्गत मामला दर्ज है।
पुलिस ने दोनों गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया। इस कार्रवाई को थाना सुन्नगढ़ी के थानाध्यक्ष श्री पवन कुमार ने अपनी पुलिस टीम के साथ अंजाम दिया।

Vikas Dube, Etah and Kasganj (Uttar pradesh)
विकास दुबे एटा और कासगंज जनपद में सक्रिय पत्रकार हैं, जो स्थानीय मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य, शिक्षा और अपराध से जुड़ी खबरों की गहन और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करते हैं। ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों की जमीनी हकीकत को सरल एवं प्रभावशाली भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेष पहचान है। जनसरोकार से जुड़े विषयों पर सतत सक्रिय रहते हुए वे क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य कर रहे हैं।
वर्तमान पद: संवाददाता / रिपोर्टर, प्रातःकाल
बीट (विस्तृत जानकारी):
- स्थानीय समाचार (एटा एवं कासगंज जनपद)
- प्रशासनिक गतिविधियां एवं सरकारी योजनाएं
- स्वास्थ्य विभाग और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की खबरें
- शिक्षा एवं विद्यालय संबंधी समाचार
- अपराध एवं पुलिस कार्यवाही
- सामाजिक और जनहित से जुड़े मुद्दे
- व्यापारिक एवं बाजार गतिविधियां
कार्य क्षेत्र:
जिला एटा एवं कासगंज, उत्तर प्रदेश
अनुभव से जुड़ी जानकारी:
- क्षेत्रीय पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर सक्रिय रिपोर्टिंग
- ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की घटनाओं की नियमित कवरेज
- 15 मई 2026 से प्रातःकाल के साथ जुड़े हुए हैं
- वर्तमान में दैनिक भास्कर ऐप डिजिटल, पब्लिक ऐप और एबीसी चैनल में रिपोर्टर हूं और टाइम्स ऑफ इंडिया के लिए इनपुट भेजता हूं।
शिक्षा से जुड़ी जानकारी:
स्नातक
