कासगंज में मोहनपुरा बाईपास सड़क निर्माण कार्य की प्रगति पर प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। जिलाधिकारी प्रणय सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह ने मोहनपुरा बाईपास सड़क का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन पुल का विशेष रूप से अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित कार्यदायी संस्था एवं अधिकारियों को निर्देशित किया कि आगामी कांवड़ यात्रा से पूर्व पुल से जुड़े आवश्यक निर्माण कार्य हर हाल में पूर्ण कर लिए जाएं, ताकि श्रद्धालुओं एवं आमजन को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य में तेजी लाने के साथ ही गुणवत्ता बनाए रखने और नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय के अनुसार कार्य पूर्ण कराना प्रशासन की प्राथमिकता है, जिससे सड़क एवं पुल निर्माण का लाभ आमजन को समय पर मिल सके।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी संजीव कुमार, क्षेत्राधिकारी (सीओ), लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारी, राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) के अधिकारी तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। प्रशासनिक अधिकारियों के निरीक्षण के बाद मोहनपुरा बाईपास सड़क निर्माण कार्य को निर्धारित समयसीमा में पूरा करने की दिशा में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं।

Vikas Dube, Etah and Kasganj (Uttar pradesh)

Vikas Dube, Etah and Kasganj (Uttar pradesh)

विकास दुबे एटा और कासगंज जनपद में सक्रिय पत्रकार हैं, जो स्थानीय मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य, शिक्षा और अपराध से जुड़ी खबरों की गहन और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करते हैं। ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों की जमीनी हकीकत को सरल एवं प्रभावशाली भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेष पहचान है। जनसरोकार से जुड़े विषयों पर सतत सक्रिय रहते हुए वे क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य कर रहे हैं।

वर्तमान पद: संवाददाता / रिपोर्टर, प्रातःकाल

बीट (विस्तृत जानकारी):

  • स्थानीय समाचार (एटा एवं कासगंज जनपद)
  • प्रशासनिक गतिविधियां एवं सरकारी योजनाएं
  • स्वास्थ्य विभाग और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की खबरें
  • शिक्षा एवं विद्यालय संबंधी समाचार
  • अपराध एवं पुलिस कार्यवाही
  • सामाजिक और जनहित से जुड़े मुद्दे
  • व्यापारिक एवं बाजार गतिविधियां


कार्य क्षेत्र:

      जिला एटा एवं कासगंज, उत्तर प्रदेश

      अनुभव से जुड़ी जानकारी:

      • क्षेत्रीय पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर सक्रिय रिपोर्टिंग
      • ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की घटनाओं की नियमित कवरेज
      • 15 मई 2026 से प्रातःकाल के साथ जुड़े हुए हैं
      • वर्तमान में दैनिक भास्कर ऐप डिजिटल, पब्लिक ऐप और एबीसी चैनल में रिपोर्टर हूं और टाइम्स ऑफ इंडिया के लिए इनपुट भेजता हूं।



      शिक्षा से जुड़ी जानकारी:

      स्नातक


    Next Story