कासगंज में थाना कोतवाली पुलिस ने अवैध शस्त्रों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचे और तीन जिंदा कारतूस 12 बोर बरामद किए हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

पुलिस अधीक्षक कासगंज श्री ओ0पी0 सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज श्री सुशील कुमार के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी नगर सुश्री आंचल चौहान के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली कासगंज पुलिस ने यह कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार, थाना कोतवाली कासगंज पुलिस ने अभियुक्त सूरज पुत्र मोरमुकुट निवासी ततारपुर कॉलोनी, थाना व जिला कासगंज को दिनांक 04.08.2026 को 12 पत्थर मैदान के पास से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से एक तमंचा 12 बोर और दो जिंदा कारतूस 12 बोर बरामद किए गए।

वहीं, दूसरे अभियुक्त जसवीर पुत्र रुमान सिंह निवासी ततारपुर कॉलोनी, थाना व जिला कासगंज को दिनांक 05.08.2026 को सहावर गेट के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा 12 बोर और एक जिंदा कारतूस 12 बोर बरामद किया।

गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली कासगंज में दोनों अभियुक्तों के खिलाफ क्रमशः मु0अ0सं0 441/2026 व 442/26 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए दोनों अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है।

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक श्री जगदीश चन्द्र, थाना कोतवाली कासगंज मय पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस द्वारा अवैध शस्त्रों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई इस कार्रवाई में दो आरोपियों की गिरफ्तारी और अवैध हथियारों की बरामदगी दर्ज की गई है।

Vikas Dube, Etah and Kasganj (Uttar pradesh)

Vikas Dube, Etah and Kasganj (Uttar pradesh)

विकास दुबे एटा और कासगंज जनपद में सक्रिय पत्रकार हैं, जो स्थानीय मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य, शिक्षा और अपराध से जुड़ी खबरों की गहन और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करते हैं। ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों की जमीनी हकीकत को सरल एवं प्रभावशाली भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेष पहचान है। जनसरोकार से जुड़े विषयों पर सतत सक्रिय रहते हुए वे क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य कर रहे हैं।

वर्तमान पद: संवाददाता / रिपोर्टर, प्रातःकाल

बीट (विस्तृत जानकारी):

  • स्थानीय समाचार (एटा एवं कासगंज जनपद)
  • प्रशासनिक गतिविधियां एवं सरकारी योजनाएं
  • स्वास्थ्य विभाग और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की खबरें
  • शिक्षा एवं विद्यालय संबंधी समाचार
  • अपराध एवं पुलिस कार्यवाही
  • सामाजिक और जनहित से जुड़े मुद्दे
  • व्यापारिक एवं बाजार गतिविधियां


कार्य क्षेत्र:

      जिला एटा एवं कासगंज, उत्तर प्रदेश

      अनुभव से जुड़ी जानकारी:

      • क्षेत्रीय पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर सक्रिय रिपोर्टिंग
      • ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की घटनाओं की नियमित कवरेज
      • 15 मई 2026 से प्रातःकाल के साथ जुड़े हुए हैं
      • वर्तमान में दैनिक भास्कर ऐप डिजिटल, पब्लिक ऐप और एबीसी चैनल में रिपोर्टर हूं और टाइम्स ऑफ इंडिया के लिए इनपुट भेजता हूं।



      शिक्षा से जुड़ी जानकारी:

      स्नातक


    Next Story