कासगंज के गंजडुंडवारा कोतवाली क्षेत्र के एटा रोड स्थित केएन पैलेस में संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला का खून से लथपथ शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान शिवली के रूप में हुई है, जो किराए के मकान में अपनी 10 वर्षीय बेटी के साथ रहती थी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार महिला की किसी धारदार हथियार से गला काटकर निर्मम हत्या की गई है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को भी घटनास्थल पर बुलाया गया, जिन्होंने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू की। घटना की जानकारी मिलते ही कासगंज के एसपी ओपी सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे और मौके का निरीक्षण किया।

पुलिस के अधिकारी, डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर साक्ष्य जुटाने और मामले की जांच में जुटी रही। पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घटना के बाद मृतका के परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया गया है कि मृतका शिवली का मायका सिढ़पुरा कस्बे के मोहल्ला कायस्थान में है।

मामला गंजडुंडवारा कोतवाली क्षेत्र के एटा रोड स्थित केएन पैलेस का है। इस संबंध में कासगंज के एसपी ओपी सिंह का बाइट भी सामने आया है। मामले की जांच पुलिस, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड द्वारा की जा रही है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story