कासगंज, 22 अगस्त 2026। जिलाधिकारी कासगंज के निर्देश पर तहसील पटियाली के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन की निगरानी और राहत कार्य लगातार जारी हैं। वर्तमान में तहसील पटियाली क्षेत्र के 06 राजस्व गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। प्रशासन की ओर से प्रभावित ग्रामीणों को आवश्यक राहत, चिकित्सा और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों के तहत अब तक कुल 709 राशन किट वितरित की जा चुकी हैं। पशुपालन विभाग ने भी प्रभावित क्षेत्रों में अभियान चलाकर कुल 2,025 पशुओं का टीकाकरण और 503 पशुओं का उपचार किया है। पशुओं के उपचार एवं स्वास्थ्य परीक्षण के लिए अब तक 24 पशु शिविर आयोजित किए जा चुके हैं। शनिवार को नगला पदम, राजेपुर कुड़ी, नगला हंसी एवं मूंजखेड़ा में पशु शिविर आयोजित किए गए।



मच्छरों आदि की रोकथाम के लिए 17 गांवों में छिड़काव कराया गया है। शनिवार को मूंजखेड़ा एवं उलई खेड़ा में भी छिड़काव की कार्रवाई की गई।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में अब तक 1,752 व्यक्तियों का उपचार किया गया है। इसके साथ ही 31 स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा चुके हैं। शनिवार को कादरगंज खाम, नौली फतुआबाद, नरदौली पुख्ता एवं पीतम नगर में स्वास्थ्य शिविर लगाए गए। इसके अतिरिक्त प्रभावित क्षेत्रों में 117 ओआरएस पैकेट एवं 685 क्लोरीन टैबलेट वितरित की गई हैं।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रतिदिन स्थलीय निरीक्षण किया जाए और लोगों को आवश्यक राहत, चिकित्सा एवं अन्य सुविधाएं समय से उपलब्ध कराई जाएं। किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में नावों का संचालन 24 घंटे किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों की समस्याओं का तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जाए तथा राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। प्रशासन की लगातार निगरानी और राहत-बचाव गतिविधियों से प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक सेवाएं पहुंचाने का प्रयास जारी है।

Vikas Dube, Etah and Kasganj (Uttar pradesh)

Vikas Dube, Etah and Kasganj (Uttar pradesh)

विकास दुबे एटा और कासगंज जनपद में सक्रिय पत्रकार हैं, जो स्थानीय मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य, शिक्षा और अपराध से जुड़ी खबरों की गहन और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करते हैं। ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों की जमीनी हकीकत को सरल एवं प्रभावशाली भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेष पहचान है। जनसरोकार से जुड़े विषयों पर सतत सक्रिय रहते हुए वे क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य कर रहे हैं।

वर्तमान पद: संवाददाता / रिपोर्टर, प्रातःकाल

बीट (विस्तृत जानकारी):

  • स्थानीय समाचार (एटा एवं कासगंज जनपद)
  • प्रशासनिक गतिविधियां एवं सरकारी योजनाएं
  • स्वास्थ्य विभाग और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की खबरें
  • शिक्षा एवं विद्यालय संबंधी समाचार
  • अपराध एवं पुलिस कार्यवाही
  • सामाजिक और जनहित से जुड़े मुद्दे
  • व्यापारिक एवं बाजार गतिविधियां


कार्य क्षेत्र:

      जिला एटा एवं कासगंज, उत्तर प्रदेश

      अनुभव से जुड़ी जानकारी:

      • क्षेत्रीय पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर सक्रिय रिपोर्टिंग
      • ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की घटनाओं की नियमित कवरेज
      • 15 मई 2026 से प्रातःकाल के साथ जुड़े हुए हैं
      • वर्तमान में दैनिक भास्कर ऐप डिजिटल, पब्लिक ऐप और एबीसी चैनल में रिपोर्टर हूं और टाइम्स ऑफ इंडिया के लिए इनपुट भेजता हूं।



      शिक्षा से जुड़ी जानकारी:

      स्नातक


    Next Story