कासगंज में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मिलावटखोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बुधवार रात अलीगढ़ से लाया जा रहा करीब 200 किलोग्राम खराब और दुर्गंधयुक्त पनीर पकड़ा। टीम ने जांच के बाद मानव उपभोग के लिए अनुपयुक्त पाए गए पूरे पनीर को मौके पर ही नष्ट करा दिया।

सहायक आयुक्त (खाद्य)-II कुलदीप सिंह के निर्देशन और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आनंद कुमार देव के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रतिमा त्रिपाठी की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि अलीगढ़ की ओर से एक गाड़ी में नकली पनीर लाया जा रहा है। सूचना के आधार पर टीम ने गाड़ी का पीछा किया।



बुधवार रात करीब 11:00 बजे टीम ने सलेमपुर बीबी रोड, अशोक नगर स्थित राधा डेयरी पर गाड़ी को पकड़ लिया। डेयरी पर गाड़ी से उतारा जा रहा लगभग 200 किलोग्राम पनीर जांच के दौरान मानव उपभोग के लिए पूरी तरह खराब और दुर्गंधयुक्त पाया गया।

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने पनीर का नमूना तत्काल संग्रहित कर जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेज दिया। वहीं, इंसानी सेहत के लिए खतरनाक पाए गए बचे हुए पूरे 200 किलोग्राम पनीर को मौके पर ही नष्ट करा दिया गया।

सहायक आयुक्त (खाद्य)-II कुलदीप सिंह ने बताया कि खाद्य प्रयोगशाला से सैंपल की जांच रिपोर्ट आने के बाद आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई तय होगी।

Vikas Dube, Etah and Kasganj (Uttar pradesh)

Vikas Dube, Etah and Kasganj (Uttar pradesh)

विकास दुबे एटा और कासगंज जनपद में सक्रिय पत्रकार हैं, जो स्थानीय मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य, शिक्षा और अपराध से जुड़ी खबरों की गहन और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करते हैं। ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों की जमीनी हकीकत को सरल एवं प्रभावशाली भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेष पहचान है। जनसरोकार से जुड़े विषयों पर सतत सक्रिय रहते हुए वे क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य कर रहे हैं।

वर्तमान पद: संवाददाता / रिपोर्टर, प्रातःकाल

बीट (विस्तृत जानकारी):

  • स्थानीय समाचार (एटा एवं कासगंज जनपद)
  • प्रशासनिक गतिविधियां एवं सरकारी योजनाएं
  • स्वास्थ्य विभाग और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की खबरें
  • शिक्षा एवं विद्यालय संबंधी समाचार
  • अपराध एवं पुलिस कार्यवाही
  • सामाजिक और जनहित से जुड़े मुद्दे
  • व्यापारिक एवं बाजार गतिविधियां


कार्य क्षेत्र:

      जिला एटा एवं कासगंज, उत्तर प्रदेश

      अनुभव से जुड़ी जानकारी:

      • क्षेत्रीय पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर सक्रिय रिपोर्टिंग
      • ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की घटनाओं की नियमित कवरेज
      • 15 मई 2026 से प्रातःकाल के साथ जुड़े हुए हैं
      • वर्तमान में दैनिक भास्कर ऐप डिजिटल, पब्लिक ऐप और एबीसी चैनल में रिपोर्टर हूं और टाइम्स ऑफ इंडिया के लिए इनपुट भेजता हूं।



      शिक्षा से जुड़ी जानकारी:

      स्नातक


    Next Story