कासगंज, 31 अगस्त 2026। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत कासगंज में निर्वाचन संबंधी तैयारियों के साथ प्रशासन ने पोषण संबंधी गतिविधियों की भी समीक्षा तेज कर दी है। सोमवार को जिलाधिकारी प्रणय सिंह की उपस्थिति में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस खोले गए। जिलाधिकारी ने वेयरहाउस की सुरक्षा और व्यवस्थाओं का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने बताया कि जनपद में ईसीआईएल के एम-3 मॉडल की ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की फर्स्ट लेवल चेकिंग (एफएलसी) का कार्य 02 सितंबर 2026 से कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम वेयरहाउस में शुरू किया जाएगा। एफएलसी का कार्य ईसीआईएल हैदराबाद के अधिकृत इंजीनियरों द्वारा किया जाएगा।



उन्होंने कहा कि एफएलसी की पूरी प्रक्रिया निर्वाचन आयोग के निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई जाएगी। जिलाधिकारी ने सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से एफएलसी के दौरान उपस्थित रहकर पूरी कार्यवाही का अवलोकन करने का अनुरोध किया। इस अवसर पर संबंधित निर्वाचन अधिकारी एवं कर्मचारी तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

इसी दिन मुख्य विकास अधिकारी वीरेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की बैठक आयोजित हुई, जिसमें संभव अभियान, मासिक समीक्षा तथा ब्लॉक स्तर पर संचालित पोषण संबंधी गतिविधियों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में जनपद के आंगनबाड़ी केंद्रों की गतिविधियों, लाभार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं तथा विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की स्थिति की समीक्षा की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को शत प्रतिशत कार्य करने के निर्देश दिए। कार्य नहीं करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई किए जाने के निर्देश भी दिए गए।



मुख्य विकास अधिकारी ने समस्त सुपरवाइजर एवं सीडीपीओ को 10 सितंबर तक शत-प्रतिशत राशन वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निर्धारित समयसीमा में राशन वितरण नहीं होने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को घर-घर जाकर लाभार्थियों को शासन द्वारा संचालित योजनाओं एवं पोषण संबंधी सेवाओं की जानकारी देने तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ दिलाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि पोषण संबंधी सेवाओं और शासन की योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक समय से एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पहुंचाया जाए। साथ ही, सभी कार्यों को सितंबर माह तक शत-प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा उदासीनता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी अजय सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विकास सिंह, एसीएमओ, जिला पंचायत राज अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी अमांपुर, बाल विकास परियोजना अधिकारी पटियाली राजीव कुमार, बाल विकास परियोजना अधिकारी सचिन कुमार, डीसी सचिन शर्मा, ब्लॉक कॉर्डिनेटर, मुख्य सेविकाएँ सहित समस्त संबंधित पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।

Updated On
Vikas Dube, Etah and Kasganj (Uttar pradesh)

Vikas Dube, Etah and Kasganj (Uttar pradesh)

विकास दुबे एटा और कासगंज जनपद में सक्रिय पत्रकार हैं, जो स्थानीय मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य, शिक्षा और अपराध से जुड़ी खबरों की गहन और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करते हैं। ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों की जमीनी हकीकत को सरल एवं प्रभावशाली भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेष पहचान है। जनसरोकार से जुड़े विषयों पर सतत सक्रिय रहते हुए वे क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य कर रहे हैं।

वर्तमान पद: संवाददाता / रिपोर्टर, प्रातःकाल

बीट (विस्तृत जानकारी):

  • स्थानीय समाचार (एटा एवं कासगंज जनपद)
  • प्रशासनिक गतिविधियां एवं सरकारी योजनाएं
  • स्वास्थ्य विभाग और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की खबरें
  • शिक्षा एवं विद्यालय संबंधी समाचार
  • अपराध एवं पुलिस कार्यवाही
  • सामाजिक और जनहित से जुड़े मुद्दे
  • व्यापारिक एवं बाजार गतिविधियां


कार्य क्षेत्र:

      जिला एटा एवं कासगंज, उत्तर प्रदेश

      अनुभव से जुड़ी जानकारी:

      • क्षेत्रीय पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर सक्रिय रिपोर्टिंग
      • ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की घटनाओं की नियमित कवरेज
      • 15 मई 2026 से प्रातःकाल के साथ जुड़े हुए हैं
      • वर्तमान में दैनिक भास्कर ऐप डिजिटल, पब्लिक ऐप और एबीसी चैनल में रिपोर्टर हूं और टाइम्स ऑफ इंडिया के लिए इनपुट भेजता हूं।



      शिक्षा से जुड़ी जानकारी:

      स्नातक


    Next Story