कासगंज में स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत जानने के लिए जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने 30 अक्टूबर 2026 को अशोक नगर स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं, दवाइयों की उपलब्धता और उपचार व्यवस्था का जायजा लेने के साथ यह भी पता किया कि स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर मरीजों से कहीं पैसे तो नहीं वसूले जा रहे हैं।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य केंद्र पर उपलब्ध दवाइयों की स्थिति, ओपीडी में पहुंचने वाले मरीजों की संख्या और उनके उपचार से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने केंद्र पर मौजूद मरीजों और उनके साथ आए तीमारदारों से सीधे बातचीत कर उपचार तथा दवाइयों की उपलब्धता के बारे में पूछा।

जिलाधिकारी ने मरीजों और तीमारदारों से यह भी जानकारी ली कि स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के नाम पर किसी कर्मचारी अथवा अन्य व्यक्ति द्वारा उनसे पैसे तो नहीं मांगे जा रहे हैं। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं को लेकर मरीजों से फीडबैक लिया।

प्रणय सिंह ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि शासन की मंशा के अनुरूप मरीजों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। स्वास्थ्य केंद्र पर सभी आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित रखी जाए, ताकि उपचार के लिए आने वाले मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

निरीक्षण के समय संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी के इस औचक निरीक्षण का केंद्रबिंदु स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता, उपचार व्यवस्था और मरीजों से स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर धनराशि लिए जाने की स्थिति की जानकारी लेना रहा।

Vikas Dube, Etah and Kasganj (Uttar pradesh)

Vikas Dube, Etah and Kasganj (Uttar pradesh)

विकास दुबे एटा और कासगंज जनपद में सक्रिय पत्रकार हैं, जो स्थानीय मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य, शिक्षा और अपराध से जुड़ी खबरों की गहन और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करते हैं। ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों की जमीनी हकीकत को सरल एवं प्रभावशाली भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेष पहचान है। जनसरोकार से जुड़े विषयों पर सतत सक्रिय रहते हुए वे क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य कर रहे हैं।

वर्तमान पद: संवाददाता / रिपोर्टर, प्रातःकाल

बीट (विस्तृत जानकारी):

  • स्थानीय समाचार (एटा एवं कासगंज जनपद)
  • प्रशासनिक गतिविधियां एवं सरकारी योजनाएं
  • स्वास्थ्य विभाग और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की खबरें
  • शिक्षा एवं विद्यालय संबंधी समाचार
  • अपराध एवं पुलिस कार्यवाही
  • सामाजिक और जनहित से जुड़े मुद्दे
  • व्यापारिक एवं बाजार गतिविधियां


कार्य क्षेत्र:

      जिला एटा एवं कासगंज, उत्तर प्रदेश

      अनुभव से जुड़ी जानकारी:

      • क्षेत्रीय पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर सक्रिय रिपोर्टिंग
      • ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की घटनाओं की नियमित कवरेज
      • 15 मई 2026 से प्रातःकाल के साथ जुड़े हुए हैं
      • वर्तमान में दैनिक भास्कर ऐप डिजिटल, पब्लिक ऐप और एबीसी चैनल में रिपोर्टर हूं और टाइम्स ऑफ इंडिया के लिए इनपुट भेजता हूं।



      शिक्षा से जुड़ी जानकारी:

      स्नातक


    Next Story