कासगंज में कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी प्रणय सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह ने विकास खण्ड सोरों क्षेत्र स्थित लहरा घाट पहुंचकर कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया और श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने गंगा नदी के बढ़ते जल स्तर को देखते हुए निर्देशित किया कि कांवड़ यात्रियों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि किनारों पर गहरे पानी वाले स्थानों के आसपास बैरीकेटिंग कर खतरे के निशान लगाए जाएं। नावों, गोताखोरों और सुरक्षा बलों की उपलब्धता के साथ सभी सुरक्षात्मक उपाय सुनिश्चित किए जाएं, जिससे किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने घाटों तक पहुंचने वाले रास्तों के समतलीकरण कार्य का भी जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिए कि रास्तों पर कहीं भी कंकड़, पत्थर या रोड़े नहीं होने चाहिए, ताकि कांवड़ यात्रियों को आवागमन में किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कांवड़ यात्रियों की सुविधाओं को प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।



जिलाधिकारी ने कहा कि गंगा तट पर लगने वाली दुकानें पीछे की ओर लगाई जाएं, जिससे जल स्तर बढ़ने की स्थिति में दुकानदारों को नुकसान न हो। उन्होंने कांवड़ यात्रा के लिए गंगा घाटों पर फ्लड यूनिट, वॉच टावर, रूट डायवर्जन, बैरीकेटिंग, फूड सेफ्टी, वाहन पार्किंग, विद्युत व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, चेंजिंग रूम, यातायात व्यवस्था और वाहनों की पार्किंग सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं बनाए रखने के निर्देश दिए।

उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि महिलाओं के लिए कांवड़ यात्रा मार्ग पर अस्थायी शौचालय और घाटों पर चेंजिंग रूम की व्यवस्था उपलब्ध रहे, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी वीरेंद्र सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक, उपजिलाधिकारी कासगंज, उपजिलाधिकारी सहावर, पीडब्ल्यूडी, जिला पंचायत राज अधिकारी, ईओ, सीओ तथा संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। प्रशासन द्वारा कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा, यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं।

Vikas Dube, Etah and Kasganj (Uttar pradesh)

Vikas Dube, Etah and Kasganj (Uttar pradesh)

विकास दुबे एटा और कासगंज जनपद में सक्रिय पत्रकार हैं, जो स्थानीय मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य, शिक्षा और अपराध से जुड़ी खबरों की गहन और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करते हैं। ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों की जमीनी हकीकत को सरल एवं प्रभावशाली भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेष पहचान है। जनसरोकार से जुड़े विषयों पर सतत सक्रिय रहते हुए वे क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य कर रहे हैं।

वर्तमान पद: संवाददाता / रिपोर्टर, प्रातःकाल

बीट (विस्तृत जानकारी):

  • स्थानीय समाचार (एटा एवं कासगंज जनपद)
  • प्रशासनिक गतिविधियां एवं सरकारी योजनाएं
  • स्वास्थ्य विभाग और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की खबरें
  • शिक्षा एवं विद्यालय संबंधी समाचार
  • अपराध एवं पुलिस कार्यवाही
  • सामाजिक और जनहित से जुड़े मुद्दे
  • व्यापारिक एवं बाजार गतिविधियां


कार्य क्षेत्र:

      जिला एटा एवं कासगंज, उत्तर प्रदेश

      अनुभव से जुड़ी जानकारी:

      • क्षेत्रीय पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर सक्रिय रिपोर्टिंग
      • ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की घटनाओं की नियमित कवरेज
      • 15 मई 2026 से प्रातःकाल के साथ जुड़े हुए हैं
      • वर्तमान में दैनिक भास्कर ऐप डिजिटल, पब्लिक ऐप और एबीसी चैनल में रिपोर्टर हूं और टाइम्स ऑफ इंडिया के लिए इनपुट भेजता हूं।



      शिक्षा से जुड़ी जानकारी:

      स्नातक


    Next Story