कानपुर देहात के सिकंदरा कस्बे में विकास नगर स्थित पक्का तालाब मंदिर परिसर में आयोजित नव दुर्गा जागरण में रविवार देर रात प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान पहुंचे। उन्होंने मां दुर्गा की आरती में भाग लिया और श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए धार्मिक आयोजनों के सामाजिक और आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला।

पक्का तालाब मंदिर परिसर में नव दुर्गा जागरण कार्यक्रम लगातार आयोजित किया जा रहा है। रविवार देर रात करीब 9:30 बजे कैबिनेट मंत्री राकेश सचान कार्यक्रम में पहुंचे। इस दौरान जागरण कमेटी के सदस्यों ने उन्हें पट्टिका पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा पाल भी कार्यक्रम में पहुंचीं। मंदिर परिसर में मां दुर्गा की आरती की गई।

श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से लोगों में भक्ति और आध्यात्मिक भावना जागृत होती है। उन्होंने कहा कि धार्मिक कार्यक्रम समाज में सकारात्मक संदेश देने के साथ लोगों को आपस में जोड़ने का काम करते हैं। उन्होंने ऐसे आयोजनों को निरंतर आयोजित किए जाने की आवश्यकता भी बताई।

कार्यक्रम में अनूप कटियार, प्रमोद पटेल, संतोष कटियार, अनुज, अमित कटियार, नितेश मिश्रा, सूरज तिवारी और विशाल समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। नव दुर्गा जागरण के दौरान धार्मिक आयोजन में जनप्रतिनिधियों की सहभागिता और श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।

Next Story