कानपुर देहात: सिकंदरा में कीमती जमीन से अवैध कब्जा हटवाया गया
मनकापुर मौजा में ग्रामीणों की शिकायत पर तहसील प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दोबारा कब्जा करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।

कानपुर देहात के सिकंदरा तहसील अंतर्गत मनकापुर मौजा गांव में ग्रामीणों की शिकायत के बाद अवैध कब्जा हटवाने की कार्रवाई करतीं नायब तहसीलदार सुप्रिया याज्ञिक और पुलिस बल।
सिकंदरा (कानपुर देहात)। सिकंदरा तहसील क्षेत्र के मनकापुर मौजा गांव में सिकंदरा-झींझक मार्ग किनारे स्थित कीमती जमीन पर अवैध कब्जे का मामला सामने आने के बाद तहसील प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। शिकायत के आधार पर शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे नायब तहसीलदार सुप्रिया याज्ञिक ने अवैध कब्जा हटवाते हुए दोबारा कब्जा करने पर नियमानुसार कार्रवाई की चेतावनी दी।
बताया गया कि गांव के एक दर्जन से अधिक लोगों ने कीमती जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत तहसील प्रशासन और चौकी पुलिस से करते हुए कार्रवाई की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद प्रशासन ने मौके का निरीक्षण कर कब्जा हटवाने की कार्रवाई की।
नायब तहसीलदार सुप्रिया याज्ञिक ने संबंधित लोगों को स्पष्ट हिदायत दी कि दोबारा जमीन पर अवैध कब्जा करने का प्रयास नहीं किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि फिर से कब्जा किया गया तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
वहीं, मनकापुर मौजा की कुछ भूमि पर गांव के ही कुछ लोग आवासीय पट्टा होने का दावा कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस भूमि को लेकर न्यायालय में मुकदमा विचाराधीन है। फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।
नायब तहसीलदार सुप्रिया याज्ञिक ने बताया कि वह मौके पर पहुंचीं और अवैध कब्जा हटवाया गया है।

Sonu Singh, Kanpur(Uttar Pradesh)
पद: संवाददाता (प्रातकाल)
कार्यक्षेत्र: कानपुर देहात (उत्तर प्रदेश)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम (अपराध), और प्रशासन
परिचय
सोनू सिंह कानपुर देहात क्षेत्र के एक सक्रिय और अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातकाल' में संवाददाता के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। सोनू सिंह मुख्य रूप से राजनीति, स्थानीय प्रशासन और आपराधिक मामलों (क्राइम) से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं। कानपुर देहात की हर छोटी-बड़ी खबर और जनसरोकार के मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना उनकी मुख्य विशेषता है।
पत्रकारिता का अनुभव
सोनू सिंह को मीडिया इंडस्ट्री का अच्छा अनुभव है। 'प्रातकाल' से पहले वह Live India TV के साथ भी काम कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के जरिए अपनी एक खास पहचान बनाई।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
सोनू सिंह ने विज्ञान स्नातक (B.Sc.) की डिग्री हासिल की है। उनकी तार्किक सोच और शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें खबरों का बारीकी से विश्लेषण करने में मदद करती है।
