कन्नौज के उमर्दा क्षेत्र स्थित जनेसपुर गांव में कई दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित रहने से नाराज ग्रामीणों ने बिजली घर के बाहर हंगामा किया। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए।



ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कई दिनों से क्षेत्र में बिजली नहीं आ रही है, जिसके कारण उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उनका आरोप है कि लगातार बिजली आपूर्ति ठप रहने से धान की फसल की रोपाई नहीं हो पा रही है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।

ग्रामीणों के अनुसार, बिजली न आने के कारण एक दर्जन से अधिक गांव प्रभावित हैं। इसी समस्या को लेकर आक्रोशित ग्रामीण बिजली घर के बाहर पहुंचे और प्रदर्शन करते हुए विद्युत विभाग के खिलाफ हंगामा किया।

यह मामला उमर्दा के जनेसपुर गांव का है, जहां ग्रामीणों ने बिजली आपूर्ति बहाल कराने और समस्या के समाधान की मांग करते हुए विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।

Next Story