कन्नौज के तिर्वा क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में शिक्षक की मौत हो गई। सौरिख थाना क्षेत्र के संजय नगर निवासी 38 वर्षीय संजीव कुमार पुत्र शिवरतन की बाइक को महतेपुरवा गांव के सामने किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर गंभीर चोटें आईं।

जानकारी के अनुसार, संजीव कुमार कस्बे के एक महाविद्यालय में शिक्षक थे। मंगलवार को वह दवा लेने खैरनगर गए थे। दवा लेकर वापस लौटते समय महतेपुरवा गांव के सामने उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद उन्हें गंभीर अवस्था में उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। हादसे के बाद तिर्वा कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

कोतवाल संजय शुक्ला ने बताया कि अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। इसके लिए घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और मामले की जांच जारी है। पुलिस हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की जांच करते हुए वाहन की पहचान में जुटी है।

Chandra Prakash, Kannauj (Uttar Pradesh)

Chandra Prakash, Kannauj (Uttar Pradesh)

नाम: चन्द्र प्रकाश

पद: जिला संवाददाता (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: कन्नौज (उत्तर प्रदेश)

बीट (मुख्य विषय): क्राइम 

विशेष रुचि: खोजी पत्रकारिता, राजनीतिक विश्लेषण और अपराध से जुड़ी खबरें

परिचय 

चन्द्र प्रकाश उत्तर प्रदेश के इत्र नगरी कन्नौज क्षेत्र के एक ऊर्जावान और समर्पित डिजिटल पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' में जिला संवाददाता के रूप में अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दे रहे हैं। चन्द्र प्रकाश मुख्य रूप से क्राइम (अपराध) और राजनीतिक मामलों की रिपोर्टिंग में गहरी रुचि रखते हैं। हालांकि, अपनी बहुमुखी प्रतिभा के कारण वह वर्तमान में कन्नौज जिले से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और जनसरोकार की सभी प्रकार की खबरों को पूरी तत्परता से कवर कर रहे हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

चन्द्र प्रकाश को ग्राउंड रिपोर्टिंग और क्षेत्रीय पत्रकारिता का 5 वर्षों का एक मजबूत और सफल अनुभव है। पिछले आधा दशक से कन्नौज जिले में सक्रिय रहने के कारण स्थानीय मुद्दों, प्रशासनिक कार्यप्रणाली और सामाजिक ताने-बाने पर उनकी बहुत अच्छी पकड़ है। वह निष्पक्षता के साथ जमीनी हकीकत को पाठकों के सामने लाने के लिए जाने जाते हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

चन्द्र प्रकाश शैक्षणिक रूप से स्नातक (Graduate) हैं। उनकी उच्च शिक्षा और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण उन्हें खबरों की गहराई तक जाने और घटनाओं का सटीक व निष्पक्ष विवरण प्रस्तुत करने में मदद करता है।

Next Story