कन्नौज के इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के हुसैननगर गांव से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में हसेरन चौकी पर तैनात चौकी इंचार्ज राम शंकर पंचाल एक युवक को थप्पड़ मारते दिखाई दे रहे हैं, जिसके बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं।

बताया गया कि पीड़ित हरिओम अपने माता-पिता के घर से गायब होने की सूचना देने के लिए चौकी पहुंचा था। आरोप है कि मामले की जानकारी देने पर खोजबीन करने के बजाय चौकी इंचार्ज राम शंकर पंचाल ने उसके साथ अभद्रता की और थप्पड़ मार दिए। घटना का वीडियो सामने आने के बाद यह मामला सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा का विषय बन गया।

पीड़ित हरिओम ने चौकी इंचार्ज पर गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। वहीं, आरोप यह भी है कि पुलिस ने उल्टा पीड़ित का ही चालान कर दिया।

मामला सामने आने के बाद वायरल वीडियो को लेकर लगातार चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि, इस पूरे प्रकरण पर पुलिस अधिकारियों की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story