कन्नौज के इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के कलशान के कनकपुर गांव में जमीन की पैमाइश के दौरान विवाद ने उस समय तूल पकड़ लिया, जब सरकारी अभिलेख लेकर अपनी जमीन की पैमाइश कराने पहुंचे पूर्व प्रधान राकेश सेंगर और उनके साथ मौजूद लेखपाल पति महेश प्रताप सिंह के साथ कुछ ग्रामीणों ने कथित तौर पर धक्का-मुक्की कर दी। घटना के दौरान दोनों पक्षों के बीच तीखी कहासुनी भी हुई।

बताया गया कि जमीन की पैमाइश को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। इसी बीच पैमाइश के दौरान स्थिति बिगड़ गई और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद के दौरान हुई धक्का-मुक्की का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद मामला चर्चा का विषय बन गया।

घटना के बाद क्षेत्र में कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति बनी रही। मामले की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटानी शुरू कर दी।

पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो और प्राप्त शिकायत के आधार पर पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। वायरल वीडियो के सामने आने के बाद मामले की जांच पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story