कारगिल विजय दिवस पर कन्नौज में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर नारियों और कारगिल योद्धा का सम्मान
कन्नौज में कारगिल विजय दिवस पर अमर जवान ज्योति पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। वीर नारियों और पूर्व सैनिकों का सम्मान हुआ, जानिए समारोह की पूरी जानकारी।

तस्वीर में कन्नौज में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर अमर जवान ज्योति पर सेना के जवान पुष्पचक्र अर्पित करते हुए दिखाई दे रहे हैं, वहीं पास में पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार, प्रशासनिक अधिकारी और पूर्व सैनिक मौजूद हैं।
कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शनिवार को कन्नौज स्थित अमर जवान ज्योति पर कारगिल के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनकी वीरता और बलिदान को नमन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री, पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार, ब्रिगेडियर मनीष कुमार जैन, कर्नल रोहित भटारा, कर्नल बी.एस. तोमर सहित सेना के अधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने पुष्पचक्र अर्पित कर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय परिसर में पूर्व सैनिकों और वीर नारियों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर मनीष कुमार जैन ने कारगिल युद्ध की वीरगाथा का उल्लेख करते हुए पूर्व सैनिकों से साइबर ठगी से सतर्क रहने की अपील की।
ब्रिगेडियर मनीष कुमार जैन ने बताया कि कन्नौज में पूर्व सैनिकों के लिए ईसीएचएस सुविधा शुरू कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस दिशा में लगातार प्रयास जारी हैं, जिससे पूर्व सैनिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
समारोह के दौरान छह वीर नारियों तथा कारगिल युद्ध में भाग लेने वाले ऑनरेरी कैप्टन रवीन्द्र कुमार (सेना मेडल) को सम्मानित किया गया। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में करीब 80 पूर्व सैनिक मौजूद रहे। कारगिल विजय दिवस पर आयोजित यह कार्यक्रम शहीदों के सर्वोच्च बलिदान को याद करने के साथ-साथ पूर्व सैनिकों और वीर नारियों के सम्मान का भी साक्षी बना।

Chandra Prakash, Kannauj (Uttar Pradesh)
नाम: चन्द्र प्रकाश
पद: जिला संवाददाता (प्रातः काल)
कार्यक्षेत्र: कन्नौज (उत्तर प्रदेश)
बीट (मुख्य विषय): क्राइम
विशेष रुचि: खोजी पत्रकारिता, राजनीतिक विश्लेषण और अपराध से जुड़ी खबरें
परिचय
चन्द्र प्रकाश उत्तर प्रदेश के इत्र नगरी कन्नौज क्षेत्र के एक ऊर्जावान और समर्पित डिजिटल पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' में जिला संवाददाता के रूप में अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दे रहे हैं। चन्द्र प्रकाश मुख्य रूप से क्राइम (अपराध) और राजनीतिक मामलों की रिपोर्टिंग में गहरी रुचि रखते हैं। हालांकि, अपनी बहुमुखी प्रतिभा के कारण वह वर्तमान में कन्नौज जिले से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और जनसरोकार की सभी प्रकार की खबरों को पूरी तत्परता से कवर कर रहे हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
चन्द्र प्रकाश को ग्राउंड रिपोर्टिंग और क्षेत्रीय पत्रकारिता का 5 वर्षों का एक मजबूत और सफल अनुभव है। पिछले आधा दशक से कन्नौज जिले में सक्रिय रहने के कारण स्थानीय मुद्दों, प्रशासनिक कार्यप्रणाली और सामाजिक ताने-बाने पर उनकी बहुत अच्छी पकड़ है। वह निष्पक्षता के साथ जमीनी हकीकत को पाठकों के सामने लाने के लिए जाने जाते हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
चन्द्र प्रकाश शैक्षणिक रूप से स्नातक (Graduate) हैं। उनकी उच्च शिक्षा और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण उन्हें खबरों की गहराई तक जाने और घटनाओं का सटीक व निष्पक्ष विवरण प्रस्तुत करने में मदद करता है।
