कन्नौज में तालग्राम पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने सर्राफा व्यापारी से धोखाधड़ी कर जेवर चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण, घटना में प्रयुक्त बोलेरो, तीन मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, 9 जुलाई को अमोलर स्थित पटेल ज्वैलर्स पर दो महिलाएं और एक पुरुष ग्राहक बनकर पहुंचे थे। ज्वैलरी देखने के बहाने उन्होंने दुकानदार को बातचीत में उलझाया और इसी दौरान सोने के टॉप्स, डबल पेंडल, कुंडल तथा चांदी की तोड़िया चोरी कर लीं। चोरी की पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।






घटना के बाद सर्राफा व्यापारी विवेक पटेल ने 12 जुलाई को पुलिस को तहरीर दी, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से मामले की जांच शुरू की।

एसपी विनोद कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि पुलिस ने जांच के दौरान हरदोई निवासी रिंकी उर्फ पिंकी, छुन्ना देवी, ऊषा और बोलेरो चालक सिराज को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपितों के पास से चोरी किए गए सभी आभूषण, घटना में इस्तेमाल की गई बोलेरो, तीन मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है।

जांच में सामने आया कि गिरोह के कई सदस्यों के खिलाफ विभिन्न जिलों में चोरी और अन्य मामलों के कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपितों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

तालग्राम पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम की कार्रवाई से सर्राफा व्यापारी से चोरी की गई ज्वैलरी बरामद हो गई और अंतरजनपदीय गिरोह के सदस्यों को कानूनी कार्रवाई के दायरे में लाया गया है।

Chandra Prakash, Kannauj (Uttar Pradesh)

Chandra Prakash, Kannauj (Uttar Pradesh)

नाम: चन्द्र प्रकाश

पद: जिला संवाददाता (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: कन्नौज (उत्तर प्रदेश)

बीट (मुख्य विषय): क्राइम 

विशेष रुचि: खोजी पत्रकारिता, राजनीतिक विश्लेषण और अपराध से जुड़ी खबरें

परिचय 

चन्द्र प्रकाश उत्तर प्रदेश के इत्र नगरी कन्नौज क्षेत्र के एक ऊर्जावान और समर्पित डिजिटल पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' में जिला संवाददाता के रूप में अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दे रहे हैं। चन्द्र प्रकाश मुख्य रूप से क्राइम (अपराध) और राजनीतिक मामलों की रिपोर्टिंग में गहरी रुचि रखते हैं। हालांकि, अपनी बहुमुखी प्रतिभा के कारण वह वर्तमान में कन्नौज जिले से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और जनसरोकार की सभी प्रकार की खबरों को पूरी तत्परता से कवर कर रहे हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

चन्द्र प्रकाश को ग्राउंड रिपोर्टिंग और क्षेत्रीय पत्रकारिता का 5 वर्षों का एक मजबूत और सफल अनुभव है। पिछले आधा दशक से कन्नौज जिले में सक्रिय रहने के कारण स्थानीय मुद्दों, प्रशासनिक कार्यप्रणाली और सामाजिक ताने-बाने पर उनकी बहुत अच्छी पकड़ है। वह निष्पक्षता के साथ जमीनी हकीकत को पाठकों के सामने लाने के लिए जाने जाते हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

चन्द्र प्रकाश शैक्षणिक रूप से स्नातक (Graduate) हैं। उनकी उच्च शिक्षा और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण उन्हें खबरों की गहराई तक जाने और घटनाओं का सटीक व निष्पक्ष विवरण प्रस्तुत करने में मदद करता है।

Next Story