कन्नौज जनपद के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में चोरों के हौसले लगातार बुलंद नजर आ रहे हैं। ताजा मामला सिकंदरपुर चौकी क्षेत्र के अकबरपुर स्थित एक कंपोजिट शराब ठेके का है, जहां देर रात बेखौफ चोरों ने देसी शराब और बीयर की दुकान को निशाना बनाते हुए शटर का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर दुकान से नकदी ले गए और पहचान छिपाने के इरादे से ठेके में लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़कर अपने साथ ले गए।

बताया गया कि घटना छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के अकबरपुर स्थित कंपोजिट शराब ठेके की है। देर रात अज्ञात चोर शटर का ताला तोड़कर दुकान के अंदर घुस गए। इसके बाद उन्होंने दुकान में रखी नकदी चोरी कर ली। वारदात के दौरान चोरों ने ठेके में लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए और उन्हें अपने साथ ले गए, जिससे उनकी पहचान न हो सके।

सुबह जब दुकान का कर्मचारी ठेके पर पहुंचा तो शटर का ताला टूटा देखकर उसके होश उड़ गए। उसने तत्काल ठेका मालिक अमित कुमार को सूचना दी। मौके पर पहुंचे अमित कुमार ने दुकान के अंदर सामान बिखरा देखा और चोरी की पुष्टि होने पर पुलिस को मामले की जानकारी दी।

सूचना मिलते ही मंगलवार सुबह करीब 8 बजे पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस आसपास के क्षेत्र में लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और चोरों की तलाश में जुटी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

ठेका मालिक अमित कुमार ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि चोर नकदी के साथ-साथ ठेके में लगे सीसीटीवी कैमरे भी अपने साथ ले गए। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आसपास से साक्ष्य जुटाकर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

Chandra Prakash, Kannauj (Uttar Pradesh)

Chandra Prakash, Kannauj (Uttar Pradesh)

नाम: चन्द्र प्रकाश

पद: जिला संवाददाता (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: कन्नौज (उत्तर प्रदेश)

बीट (मुख्य विषय): क्राइम 

विशेष रुचि: खोजी पत्रकारिता, राजनीतिक विश्लेषण और अपराध से जुड़ी खबरें

परिचय 

चन्द्र प्रकाश उत्तर प्रदेश के इत्र नगरी कन्नौज क्षेत्र के एक ऊर्जावान और समर्पित डिजिटल पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' में जिला संवाददाता के रूप में अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दे रहे हैं। चन्द्र प्रकाश मुख्य रूप से क्राइम (अपराध) और राजनीतिक मामलों की रिपोर्टिंग में गहरी रुचि रखते हैं। हालांकि, अपनी बहुमुखी प्रतिभा के कारण वह वर्तमान में कन्नौज जिले से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और जनसरोकार की सभी प्रकार की खबरों को पूरी तत्परता से कवर कर रहे हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

चन्द्र प्रकाश को ग्राउंड रिपोर्टिंग और क्षेत्रीय पत्रकारिता का 5 वर्षों का एक मजबूत और सफल अनुभव है। पिछले आधा दशक से कन्नौज जिले में सक्रिय रहने के कारण स्थानीय मुद्दों, प्रशासनिक कार्यप्रणाली और सामाजिक ताने-बाने पर उनकी बहुत अच्छी पकड़ है। वह निष्पक्षता के साथ जमीनी हकीकत को पाठकों के सामने लाने के लिए जाने जाते हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

चन्द्र प्रकाश शैक्षणिक रूप से स्नातक (Graduate) हैं। उनकी उच्च शिक्षा और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण उन्हें खबरों की गहराई तक जाने और घटनाओं का सटीक व निष्पक्ष विवरण प्रस्तुत करने में मदद करता है।

Next Story