कन्नौज में दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, छात्र की मौत, साथी घायल, ठठिया में हादसा
कन्नौज के ठठिया क्षेत्र में दो बाइकों की भिड़ंत में छात्र की मौत और साथी घायल हो गया। दूसरी बाइक सवार मौके से फरार हुए।

तस्वीर में दो बाइक सड़क पर दिखाई दे रही हैं और आसपास लोग मौजूद हैं।
कन्नौज में दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में एक छात्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे राहगीरों ने एंबुलेंस की मदद से घायल और मृतक को मेडिकल कॉलेज भिजवाया।
जानकारी के अनुसार, ठठिया थाना क्षेत्र के खैर नगर चौकी क्षेत्र में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि एक बाइक पर सवार छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उसके साथ मौजूद दूसरा साथी घायल हो गया।
घटना के बाद दूसरी बाइक पर सवार लोग बाइक लेकर मौके से फरार हो गए। हादसे के बाद आसपास मौजूद राहगीरों ने तत्काल मदद करते हुए एंबुलेंस बुलवाई और घायल व मृतक को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।
ठठिया थाना क्षेत्र के खैर नगर चौकी क्षेत्र में हुई इस घटना के बाद पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है। हादसे से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

Chandra Prakash, Kannauj (Uttar Pradesh)
नाम: चन्द्र प्रकाश
पद: जिला संवाददाता (प्रातः काल)
कार्यक्षेत्र: कन्नौज (उत्तर प्रदेश)
बीट (मुख्य विषय): क्राइम
विशेष रुचि: खोजी पत्रकारिता, राजनीतिक विश्लेषण और अपराध से जुड़ी खबरें
परिचय
चन्द्र प्रकाश उत्तर प्रदेश के इत्र नगरी कन्नौज क्षेत्र के एक ऊर्जावान और समर्पित डिजिटल पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' में जिला संवाददाता के रूप में अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दे रहे हैं। चन्द्र प्रकाश मुख्य रूप से क्राइम (अपराध) और राजनीतिक मामलों की रिपोर्टिंग में गहरी रुचि रखते हैं। हालांकि, अपनी बहुमुखी प्रतिभा के कारण वह वर्तमान में कन्नौज जिले से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और जनसरोकार की सभी प्रकार की खबरों को पूरी तत्परता से कवर कर रहे हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
चन्द्र प्रकाश को ग्राउंड रिपोर्टिंग और क्षेत्रीय पत्रकारिता का 5 वर्षों का एक मजबूत और सफल अनुभव है। पिछले आधा दशक से कन्नौज जिले में सक्रिय रहने के कारण स्थानीय मुद्दों, प्रशासनिक कार्यप्रणाली और सामाजिक ताने-बाने पर उनकी बहुत अच्छी पकड़ है। वह निष्पक्षता के साथ जमीनी हकीकत को पाठकों के सामने लाने के लिए जाने जाते हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
चन्द्र प्रकाश शैक्षणिक रूप से स्नातक (Graduate) हैं। उनकी उच्च शिक्षा और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण उन्हें खबरों की गहराई तक जाने और घटनाओं का सटीक व निष्पक्ष विवरण प्रस्तुत करने में मदद करता है।
