स्वर्गीय बनवारी लाल दोहरे की जयंती कन्नौज में सेवा समर्पण दिवस के रूप में मनाई गई। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले स्वर्गीय बनवारी लाल दोहरे को कार्यक्रम में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर उनके साथ लंबे समय तक जुड़े रहे कार्यकर्ताओं और सहयोगियों को सम्मानित भी किया गया।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश भाजपा अनुसूचित मोर्चा के अध्यक्ष एवं मिश्रिख से सांसद अशोक रावत, शाहजहांपुर से सांसद अरुण सागर तथा बिल्हौर से विधायक राहुल सोनकर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। सभी अतिथियों ने स्वर्गीय बनवारी लाल दोहरे के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और संगठन तथा समाज के प्रति उनके योगदान को स्मरण किया।

इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय बनवारी लाल दोहरे ने भारतीय जनता पार्टी के संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके सामाजिक सरोकार, संगठनात्मक कार्यशैली और समर्पण की भावना आज भी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

कार्यक्रम में पूर्व सांसद सुब्रत पाठक की बाइट भी शामिल रही। कार्यक्रम का समापन स्वर्गीय बनवारी लाल दोहरे के संगठनात्मक योगदान, सेवा भावना और समाज के प्रति उनके समर्पण को याद करते हुए किया गया। उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प दोहराते हुए सेवा और संगठन की भावना को आगे बढ़ाने का संदेश दिया।

Vikas Dube, Etah and Kasganj (Uttar pradesh)

Vikas Dube, Etah and Kasganj (Uttar pradesh)

विकास दुबे एटा और कासगंज जनपद में सक्रिय पत्रकार हैं, जो स्थानीय मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य, शिक्षा और अपराध से जुड़ी खबरों की गहन और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करते हैं। ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों की जमीनी हकीकत को सरल एवं प्रभावशाली भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेष पहचान है। जनसरोकार से जुड़े विषयों पर सतत सक्रिय रहते हुए वे क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य कर रहे हैं।

वर्तमान पद: संवाददाता / रिपोर्टर, प्रातःकाल

बीट (विस्तृत जानकारी):

  • स्थानीय समाचार (एटा एवं कासगंज जनपद)
  • प्रशासनिक गतिविधियां एवं सरकारी योजनाएं
  • स्वास्थ्य विभाग और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की खबरें
  • शिक्षा एवं विद्यालय संबंधी समाचार
  • अपराध एवं पुलिस कार्यवाही
  • सामाजिक और जनहित से जुड़े मुद्दे
  • व्यापारिक एवं बाजार गतिविधियां


कार्य क्षेत्र:

      जिला एटा एवं कासगंज, उत्तर प्रदेश

      अनुभव से जुड़ी जानकारी:

      • क्षेत्रीय पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर सक्रिय रिपोर्टिंग
      • ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की घटनाओं की नियमित कवरेज
      • 15 मई 2026 से प्रातःकाल के साथ जुड़े हुए हैं
      • वर्तमान में दैनिक भास्कर ऐप डिजिटल, पब्लिक ऐप और एबीसी चैनल में रिपोर्टर हूं और टाइम्स ऑफ इंडिया के लिए इनपुट भेजता हूं।



      शिक्षा से जुड़ी जानकारी:

      स्नातक


    Next Story