आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर खड़े ट्रक से टकराई मरीज ले जा रही एंबुलेंस, चालक की मौत, पांच घायल
कन्नौज के तिर्वा में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर मरीज लेकर जा रही एंबुलेंस खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में चालक की मौत हुई, जबकि पांच लोग घायल हो गए।

तस्वीर में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराकर क्षतिग्रस्त हुई एंबुलेंस नजर आ रही है।
तिर्वा, कन्नौज। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर रविवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में मरीज लेकर वाराणसी जा रही एंबुलेंस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि एंबुलेंस चालक राजेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मरीज समेत पांच अन्य लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज तिर्वा में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। मृतक चालक के शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
यह हादसा तिर्वा कोतवाली क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के 191 किलोमीटर पर हुआ। जानकारी के अनुसार एंबुलेंस दिल्ली से मरीज को लेकर वाराणसी जा रही थी। इसी दौरान सड़क किनारे खड़े ट्रक से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चालक राजेश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
हादसे में एंबुलेंस में सवार बनारस के चितईपुर निवासी मरीज राजेश, संतोष, अजीत चंद्र वर्मा, सत्यम, खुशबू और श्यामा सिंह घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और यूपीडा की टीम मौके पर पहुंची तथा सभी घायलों को एंबुलेंस की सहायता से मेडिकल कॉलेज तिर्वा भेजा गया।
पुलिस ने मृतक चालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे की जांच शुरू कर दी है। कोतवाल संजय शुक्ला ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। साथ ही परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।

Chandra Prakash, Kannauj (Uttar Pradesh)
नाम: चन्द्र प्रकाश
पद: जिला संवाददाता (प्रातः काल)
कार्यक्षेत्र: कन्नौज (उत्तर प्रदेश)
बीट (मुख्य विषय): क्राइम
विशेष रुचि: खोजी पत्रकारिता, राजनीतिक विश्लेषण और अपराध से जुड़ी खबरें
परिचय
चन्द्र प्रकाश उत्तर प्रदेश के इत्र नगरी कन्नौज क्षेत्र के एक ऊर्जावान और समर्पित डिजिटल पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' में जिला संवाददाता के रूप में अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दे रहे हैं। चन्द्र प्रकाश मुख्य रूप से क्राइम (अपराध) और राजनीतिक मामलों की रिपोर्टिंग में गहरी रुचि रखते हैं। हालांकि, अपनी बहुमुखी प्रतिभा के कारण वह वर्तमान में कन्नौज जिले से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और जनसरोकार की सभी प्रकार की खबरों को पूरी तत्परता से कवर कर रहे हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
चन्द्र प्रकाश को ग्राउंड रिपोर्टिंग और क्षेत्रीय पत्रकारिता का 5 वर्षों का एक मजबूत और सफल अनुभव है। पिछले आधा दशक से कन्नौज जिले में सक्रिय रहने के कारण स्थानीय मुद्दों, प्रशासनिक कार्यप्रणाली और सामाजिक ताने-बाने पर उनकी बहुत अच्छी पकड़ है। वह निष्पक्षता के साथ जमीनी हकीकत को पाठकों के सामने लाने के लिए जाने जाते हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
चन्द्र प्रकाश शैक्षणिक रूप से स्नातक (Graduate) हैं। उनकी उच्च शिक्षा और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण उन्हें खबरों की गहराई तक जाने और घटनाओं का सटीक व निष्पक्ष विवरण प्रस्तुत करने में मदद करता है।
