उत्तर प्रदेश के ऊर्जा राज्यमंत्री कैलाश सिंह राजपूत ने गुरुवार को कन्नौज जिले के तिर्वा क्षेत्र स्थित हरेईपुर में निर्माणाधीन 220 केवी विद्युत उपकेंद्र का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान निर्माण कार्य की धीमी गति को देखते हुए ऊर्जा मंत्री ने गहरा असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी संस्था को कड़ी फटकार लगाते हुए निर्माण कार्य में तत्काल तेजी लाने के निर्देश दिए। ऊर्जा मंत्री ने स्पष्ट किया कि तय समय-सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ कार्य पूरा होना अनिवार्य है।



निरीक्षण के समय प्रोजेक्ट मैनेजर अमित कुमार राय ने मंत्री को अवगत कराया कि उपकेंद्र का निर्माण कार्य सितंबर 2026 तक पूरा कर इसे ऊर्जीकृत किया जा सकता है। इस पर ऊर्जा मंत्री ने दो टूक शब्दों में कहा कि अब किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता कतई स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्माण के प्रत्येक चरण की नियमित समीक्षा करने और निर्धारित डेडलाइन का हर हाल में पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

ऊर्जा मंत्री ने जोर देकर कहा कि इस 220 केवी विद्युत उपकेंद्र के चालू होने से तिर्वा और उसके आसपास के क्षेत्रों में बिजली की स्थिति अत्यधिक सुदृढ़, विश्वसनीय और निर्बाध हो जाएगी। उन्होंने कहा कि इससे उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति प्राप्त होगी और क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति मिलेगी। राज्यमंत्री ने दोहराया कि प्रदेश सरकार सभी विकास परियोजनाओं को समयबद्ध, पारदर्शी और उच्च स्तरीय मानकों के साथ पूरा करने के लिए संकल्पित है, ताकि जनमानस को योजनाओं का लाभ शीघ्र मिल सके। निरीक्षण के दौरान विभागीय अधिकारी एवं कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Chandra Prakash, Kannauj (Uttar Pradesh)

Chandra Prakash, Kannauj (Uttar Pradesh)

नाम: चन्द्र प्रकाश

पद: जिला संवाददाता (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: कन्नौज (उत्तर प्रदेश)

बीट (मुख्य विषय): क्राइम 

विशेष रुचि: खोजी पत्रकारिता, राजनीतिक विश्लेषण और अपराध से जुड़ी खबरें

परिचय 

चन्द्र प्रकाश उत्तर प्रदेश के इत्र नगरी कन्नौज क्षेत्र के एक ऊर्जावान और समर्पित डिजिटल पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' में जिला संवाददाता के रूप में अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दे रहे हैं। चन्द्र प्रकाश मुख्य रूप से क्राइम (अपराध) और राजनीतिक मामलों की रिपोर्टिंग में गहरी रुचि रखते हैं। हालांकि, अपनी बहुमुखी प्रतिभा के कारण वह वर्तमान में कन्नौज जिले से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और जनसरोकार की सभी प्रकार की खबरों को पूरी तत्परता से कवर कर रहे हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

चन्द्र प्रकाश को ग्राउंड रिपोर्टिंग और क्षेत्रीय पत्रकारिता का 5 वर्षों का एक मजबूत और सफल अनुभव है। पिछले आधा दशक से कन्नौज जिले में सक्रिय रहने के कारण स्थानीय मुद्दों, प्रशासनिक कार्यप्रणाली और सामाजिक ताने-बाने पर उनकी बहुत अच्छी पकड़ है। वह निष्पक्षता के साथ जमीनी हकीकत को पाठकों के सामने लाने के लिए जाने जाते हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

चन्द्र प्रकाश शैक्षणिक रूप से स्नातक (Graduate) हैं। उनकी उच्च शिक्षा और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण उन्हें खबरों की गहराई तक जाने और घटनाओं का सटीक व निष्पक्ष विवरण प्रस्तुत करने में मदद करता है।

Next Story