झांसी: थाना पूंछ के इमिलिया स्टेट में विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान
दो साल पहले हुई थी शादी, पूंछ थाना क्षेत्र के इमिलिया स्टेट में हुई घटना, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

झांसी जनपद के थाना पूंछ क्षेत्र स्थित इमिलिया स्टेट में शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गई विवाहिता सुभद्रा की फाइल फोटो।
झांसी जनपद के थाना पूंछ क्षेत्र स्थित इमिलिया स्टेट में शुक्रवार शाम एक विवाहिता द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की घटना से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 15 मई 2026 को शाम करीब 4:30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके की जांच की, जहां मृतका की पहचान सुभद्रा पत्नी अलर्क कोरी उर्फ अभिषेक कोरी निवासी इमिलिया स्टेट थाना पूंछ जनपद झांसी के रूप में हुई।
बताया गया कि सुभद्रा की शादी लगभग दो वर्ष पूर्व हुई थी। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा भरते हुए आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
आत्महत्या के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच में जुटी हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी वेद प्रकाश पाण्डेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखी। विवाहिता की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, जबकि पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
