मोंठ में अंबेडकर पार्क के निर्माण पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने एसडीएम से की जांच की मांग
झांसी के मोंठ स्थित ग्राम पट्टी-कुम्हर्रा में अंबेडकर पार्क के निर्माण की गुणवत्ता पर ग्रामीणों ने सवाल उठाए हैं। पहूज नदी का जलस्तर बढ़ने पर पार्क तक पानी पहुंचने की आशंका के बीच ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर जांच की मांग की है।

झांसी तहसील कार्यालय परिसर में ज्ञापन के साथ खड़े ग्रामीण नजर आ रहे हैं।
झांसी के मोंठ तहसील क्षेत्र के ग्राम पट्टी-कुम्हर्रा में पहुंच नदी के किनारे स्थित अंबेडकर पार्क के निर्माण कार्य में लापरवाही का आरोप लगाते हुए दर्जनों ग्रामीणों ने एसडीएम आशीष सिंह को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं कराया जा रहा है।
ग्रामीणों ने ज्ञापन में बताया कि पहूज नदी का जलस्तर बढ़ने पर पानी पार्क तक पहुंच जाता है। ऐसी स्थिति में पार्क का निर्माण मजबूत तरीके से कराया जाना आवश्यक है, लेकिन निर्माण कार्य में कथित तौर पर मानकों की अनदेखी की जा रही है।
प्रार्थी शिवचरण ने आरोप लगाया कि निर्माण के दौरान केवल पिलर बनाए जा रहे हैं, जबकि मजबूती के लिए नींव का निर्माण नहीं किया जा रहा है। इसके अलावा गांव की अंबेडकर समिति को भी निर्माण कार्य से संबंधित जानकारी नहीं दी जा रही है। ग्रामीणों ने निर्माण की गुणवत्ता और कार्यप्रणाली को लेकर अपनी आपत्ति दर्ज कराई।
ज्ञापन प्राप्त होने के बाद एसडीएम आशीष सिंह ने बताया कि मामले की जांच के लिए टीम भेजी जाएगी और मौके पर चल रहे निर्माण कार्य की जांच कराई जाएगी।
इस दौरान वीर सिंह, घनश्याम, प्रकाश, दीपक, पवन, राघवेंद्र, विनोद, चतुर सिंह, कुलदीप, संदीप, कृष्ण बिहारी, शिवम, कृष्ण मुरारी, राहुल, विनोद, अजीत, शिवम, अजय, बृजपाल, आनंद और आशुतोष सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

Manoj Kumar, Jhansi(UP)
मैं मनोज कुमार 'निराला' झांसी जनपद के 'मोंठ तहसील क्षेत्र' में छ: वर्षों से क्राइम, प्रशासन, राजनीति और घटनात्मक ख़बरों पर रिपोर्टिंग कर रहा हूं। स्थानीय चैनल में ग्राउंड रिपोर्ट, इंटरव्यू किये। 'दैनिक भास्कर' (प्रिंट/डिजिटल) में दो साल काम कर चुका हूं।
वर्तमान पद:- रिपोर्टर
बीट :- राजनीति, क्राइम, प्रशासन
कार्य क्षेत्र:- मोंठ (झांसी)
अनुभव से जुड़ी जानकारी:- 6 वर्षों से क्राइम, प्रशासन, राजनीति और घटनात्मक ख़बरों पर रिपोर्टिंग, स्थानीय चैनल में ग्राउंड रिपोर्ट, इंटरव्यू । 'दैनिक भास्कर' (प्रिंट/डिजिटल) में दो साल काम
शिक्षा:- स्नातक
