झांसी जिले के मोंठ तहसील क्षेत्र के आमगांव में अंबेडकर पार्क के सुंदरीकरण और विकास कार्यों की शुरुआत हो गई है। संविधान दिवस के अवसर पर गरौठा विधायक जवाहरलाल राजपूत ने पार्क में विकास कार्यों का विधि-विधान से भूमिपूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस दौरान ग्रामवासियों और भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।

कार्यक्रम की शुरुआत में विधायक जवाहरलाल राजपूत ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इसके बाद विधि-विधान से भूमिपूजन कर अंबेडकर पार्क के सुंदरीकरण एवं विकास कार्यों की शुरुआत की गई।

विधायक ने बताया कि अंबेडकर पार्क में सुंदरीकरण के साथ विभिन्न विकास कार्य कराए जाएंगे, जिससे पार्क को बेहतर स्वरूप दिया जा सके। उन्होंने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने दुनिया का सबसे श्रेष्ठ संविधान बनाया और समाज को शिक्षा, समानता एवं अधिकारों का रास्ता दिखाया। उनके विचार आज भी समाज को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

इस दौरान जवाहरलाल राजपूत ने कहा कि भाजपा सरकार में वंचित वर्गों को गुंडामुक्त वातावरण मिला है। उन्होंने कहा कि सरकार बाबा साहब के आदर्शों और संविधान में निहित समानता के मूल्यों को आगे बढ़ाने के लिए कार्य कर रही है।

कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी महेश चंद्र बौद्ध, ग्राम प्रधान शिव शंकर सहाय बाबूजी, मंडल अध्यक्ष गुरदीप गुर्जर, भाजपा युवा नेता कपिल मुदगिल, राहुल राजपूत और प्रीतम सिंह सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे। संविधान दिवस पर शुरू हुआ यह विकास कार्य आमगांव स्थित अंबेडकर पार्क के सुंदरीकरण और बेहतर स्वरूप देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

Manoj Kumar, Jhansi(UP)

Manoj Kumar, Jhansi(UP)

मैं मनोज कुमार 'निराला' झांसी जनपद के 'मोंठ तहसील क्षेत्र' में छ: वर्षों से क्राइम, प्रशासन, राजनीति और घटनात्मक ख़बरों पर रिपोर्टिंग कर रहा हूं। स्थानीय चैनल में ग्राउंड रिपोर्ट, इंटरव्यू किये। 'दैनिक भास्कर' (प्रिंट/डिजिटल) में दो साल काम कर चुका हूं।

वर्तमान पद:- रिपोर्टर

बीट :- राजनीति, क्राइम, प्रशासन

कार्य क्षेत्र:- मोंठ (झांसी)

अनुभव से जुड़ी जानकारी:- 6 वर्षों से क्राइम, प्रशासन, राजनीति और घटनात्मक ख़बरों पर रिपोर्टिंग, स्थानीय चैनल में ग्राउंड रिपोर्ट, इंटरव्यू । 'दैनिक भास्कर' (प्रिंट/डिजिटल) में दो साल काम 

शिक्षा:- स्नातक


Next Story