शुक्रवार को जवाहरलाल राजपूत ने खिरियाघाट सेतु निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान परियोजना प्रबंधक एसएम चौहान ने उन्हें निर्माण कार्य की वर्तमान प्रगति की विस्तृत जानकारी दी।

निरीक्षण के दौरान विधायक ने पाया कि मजदूरों की कमी के कारण निर्माण कार्य की गति अपेक्षाकृत धीमी है। इस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने तथा व्यवस्था में आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

विधायक जवाहरलाल राजपूत ने बताया कि खिरियाघाट सेतु का 50 प्रतिशत से अधिक निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। उन्होंने कहा कि वर्तमान कार्य गति के अनुसार अनुमान है कि आगामी दिसंबर माह तक पुल का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि इस सेतु के निर्माण से पूर्व विधानसभा क्षेत्र दो भागों में विभाजित था, जिसके कारण आमजन को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। सेतु निर्माण पूर्ण होने के बाद क्षेत्रवासियों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी तथा आपसी संपर्क व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी।

इस अवसर पर कपिल मुदगिल, महेंद्र राजपूत पुजारी, राजा बुंदेला, मुकेश राजपूत, दिनेश राजपूत एवं सौरभ दुबे सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story