कन्नौज में रामपुर स्थित मौलाना मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के ध्वस्तीकरण संबंधी आदेश को निरस्त कर नियमानुसार रेगुलराइजेशन (संयोजन) के माध्यम से शिक्षण कार्य जारी रखने की मांग उठाई गई है। इस संबंध में एआईएमआईएम के कन्नौज जिलाध्यक्ष मोहम्मद इशरत खान ने शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार, उत्तर प्रदेश शासन के आवास एवं शहरी नियोजन विभाग, रामपुर विकास प्राधिकरण तथा जिलाधिकारी कन्नौज को संबोधित ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में कहा गया है कि विश्वविद्यालय लंबे समय से हजारों छात्र-छात्राओं को कम शुल्क पर उच्च शिक्षा उपलब्ध करा रहा है। ऐसे में विश्वविद्यालय के 40 में से 38 भवनों को ध्वस्त करने का आदेश विद्यार्थियों के भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालेगा।

ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि यदि भवन निर्माण या मानचित्र स्वीकृति में कोई तकनीकी त्रुटि है तो उसका समाधान ध्वस्तीकरण के बजाय नियमानुसार रेगुलराइजेशन के माध्यम से किया जाए, ताकि विश्वविद्यालय में शिक्षण कार्य निर्बाध रूप से जारी रह सके।

ज्ञापन में भारतीय संविधान के अनुच्छेद 21ए और अनुच्छेद 30(1) का उल्लेख करते हुए शिक्षा के अधिकार तथा शिक्षण संस्थानों के संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता दिए जाने की बात कही गई है। साथ ही कहा गया कि ध्वस्तीकरण की कार्रवाई से करोड़ों रुपये की सामाजिक संपत्ति का नुकसान होगा और शिक्षा व्यवस्था पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।

संगठन ने सरकार से छात्रहित को सर्वोपरि रखते हुए ध्वस्तीकरण आदेश वापस लेने तथा मौलाना मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय में रेगुलराइजेशन की प्रक्रिया अपनाकर शिक्षण कार्य को निर्बाध रूप से जारी रखने की मांग की है।

Chandra Prakash, Kannauj (Uttar Pradesh)

Chandra Prakash, Kannauj (Uttar Pradesh)

नाम: चन्द्र प्रकाश

पद: जिला संवाददाता (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: कन्नौज (उत्तर प्रदेश)

बीट (मुख्य विषय): क्राइम 

विशेष रुचि: खोजी पत्रकारिता, राजनीतिक विश्लेषण और अपराध से जुड़ी खबरें

परिचय 

चन्द्र प्रकाश उत्तर प्रदेश के इत्र नगरी कन्नौज क्षेत्र के एक ऊर्जावान और समर्पित डिजिटल पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' में जिला संवाददाता के रूप में अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दे रहे हैं। चन्द्र प्रकाश मुख्य रूप से क्राइम (अपराध) और राजनीतिक मामलों की रिपोर्टिंग में गहरी रुचि रखते हैं। हालांकि, अपनी बहुमुखी प्रतिभा के कारण वह वर्तमान में कन्नौज जिले से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और जनसरोकार की सभी प्रकार की खबरों को पूरी तत्परता से कवर कर रहे हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

चन्द्र प्रकाश को ग्राउंड रिपोर्टिंग और क्षेत्रीय पत्रकारिता का 5 वर्षों का एक मजबूत और सफल अनुभव है। पिछले आधा दशक से कन्नौज जिले में सक्रिय रहने के कारण स्थानीय मुद्दों, प्रशासनिक कार्यप्रणाली और सामाजिक ताने-बाने पर उनकी बहुत अच्छी पकड़ है। वह निष्पक्षता के साथ जमीनी हकीकत को पाठकों के सामने लाने के लिए जाने जाते हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

चन्द्र प्रकाश शैक्षणिक रूप से स्नातक (Graduate) हैं। उनकी उच्च शिक्षा और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण उन्हें खबरों की गहराई तक जाने और घटनाओं का सटीक व निष्पक्ष विवरण प्रस्तुत करने में मदद करता है।

Next Story