हापुड़ में पाइपलाइन से खोदी सड़कें होंगी दुरुस्त, जल सारथी ऐप पर भेजें फोटो-वीडियो
हापुड़ समेत प्रदेशभर में जल जीवन मिशन के दौरान खोदी गई ग्रामीण सड़कों की मरम्मत के लिए 01 अक्टूबर से रोड रेस्टोरेशन अभियान शुरू हुआ है। ग्रामीण जल सारथी ऐप पर फोटो-वीडियो भेजकर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

तस्वीर में ग्रामीण उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) के सड़क पुनर्रस्थापना विशेष अभियान का बैनर पकड़े हुए नजर आ रहे हैं।
हापुड़। जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन बिछाने के दौरान खोदी गई ग्रामीण सड़कों की मरम्मत के लिए उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) ने प्रदेशभर में वृहद रोड रेस्टोरेशन अभियान शुरू किया है। 01 अक्टूबर 2026 से शुरू हुए इस अभियान के तहत ऐसी सड़कों को चिह्नित किया गया है, जिनका पाइपलाइन बिछाने के बाद अब तक पुर्नस्थापना कार्य नहीं हो सका है।
यदि किसी गांव की सड़क पाइपलाइन बिछाने के बाद अब तक दुरुस्त नहीं हुई है, तो ग्रामीण जल सारथी ऐप के माध्यम से सड़क की फोटो और वीडियो भेजकर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। शिकायत प्राप्त होने के बाद संबंधित अधिकारी उसका संज्ञान लेकर सड़क के दुरुस्तीकरण की कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। इन शिकायतों की निगरानी उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) के प्रदेश मुख्यालय स्तर से की जा रही है।
गांवों में पेयजल योजनाओं से संबंधित शिकायतों के लिए टोल-फ्री नंबर, जल सारथी ऐप सहित विभिन्न माध्यम उपलब्ध हैं। इन्हीं माध्यमों से सड़क से जुड़ी शिकायत भी दर्ज कराई जा सकती है। रोड रेस्टोरेशन अभियान को देखते हुए जल सारथी ऐप पर इसके लिए विशेष सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
इसके लिए ग्रामीणों को अपने मोबाइल में जल सारथी ऐप इंस्टॉल करना होगा। ऐप खोलने के बाद 'सड़क पुर्नस्थापना मरम्मत अभियान' विकल्प पर क्लिक करना होगा। इसके बाद अपना नाम, गांव का नाम और पूरा पता दर्ज कर सड़क की स्थिति से संबंधित फोटो और वीडियो अपलोड किए जा सकते हैं। प्राप्त शिकायत को संबंधित अधिकारियों तक भेजकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
अधिशासी अभियंता ने बताया कि पाइपलाइन बिछाने के दौरान प्रदेश में विभिन्न प्रकार की सड़कों को खोदने की आवश्यकता पड़ी। पाइपलाइन बिछाने का कार्य पूरा होने के बाद अधिकांश सड़कों का पुर्नस्थापना कार्य कराया जा चुका है। शेष सड़कों के पुर्नस्थापना कार्य के लिए 01 अक्टूबर से प्रदेशभर में एक साथ वृहद रोड रेस्टोरेशन अभियान शुरू किया गया है।
अभियान के तहत पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों के पुर्नस्थापना और दुरुस्तीकरण का कार्य युद्धस्तर पर कराया जाएगा। जल निगम (ग्रामीण) द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में जल जीवन मिशन के तहत पेयजलापूर्ति के साथ पाइपलाइन बिछाने के बाद प्रभावित हुई सड़कों की भी समयबद्ध ढंग से पुर्नस्थापना सुनिश्चित की जा रही है। जल सारथी ऐप के जरिए ग्रामीणों से प्राप्त शिकायतें इस अभियान के तहत सड़क दुरुस्तीकरण की कार्रवाई तक पहुंचाने का माध्यम बनेंगी।

Sunil Giri
नाम: सुनील गिरि
वर्तमान पद: जिला संवाददाता
कार्यक्षेत्र: हापुड़ (उत्तर प्रदेश)
बीट (मुख्य विषय): क्राइम, राजनीति एवं जिला स्तर की सभी बीट
विशेषज्ञता: राजनीतिक विश्लेषण, अपराध संबंधी कवरेज और जिला स्तरीय रिपोर्टिंग
परिचय
सुनील गिरि उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के एक अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह हापुड़ से जिला संवाददाता के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। सुनील गिरि मुख्य रूप से राजनीति और क्राइम (अपराध) से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। राजनीतिक विषयों पर सटीक विश्लेषण करने के साथ-साथ वह जिले की हर छोटी-बड़ी गतिविधि और जनसरोकार के सभी मुद्दों को नियमित रूप से कवर करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
सुनील गिरि को टीवी, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 2002 से (20 से अधिक वर्षों का) लंबा और व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह निम्नलिखित प्रमुख मीडिया संस्थानों व न्यूज़ चैनलों के साथ जुड़कर अपनी सेवाएं दे रहे हैं:
- पंजाब केसरी टीवी
- इंडिया डेली 24×7 न्यूज़ चैनल
- MH1 न्यूज़ चैनल
- रॉयल न्यूज़ (वेबसाइट)
- इंडिया पब्लिक खबर (वेबसाइट)
शैक्षणिक योग्यता
उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं (12th Pass) तक पूरी की है। दो दशकों से अधिक समय से हापुड़ जिले में लगातार सक्रिय रहने के कारण क्षेत्र की सामाजिक, प्रशासनिक और राजनीतिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव बहुत गहरा है।
