जैथरा थाना क्षेत्र के ग्राम लहचोरा में सफाई कार्य करने पहुंचे कर्मचारियों के साथ कथित अभद्रता, मारपीट और जान से मारने की नीयत से फायरिंग किए जाने के आरोप के बाद मामला तूल पकड़ गया। पुलिस पर मुकदमा दर्ज न करने का आरोप लगाते हुए सैकड़ों सफाई कर्मचारी दूसरे दिन भी जैथरा खंड विकास अधिकारी कार्यालय पर धरने पर बैठे रहे। कर्मचारियों ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की और कार्रवाई न होने पर अनिश्चितकालीन धरना जारी रखने की चेतावनी दी।

सफाई कर्मचारी संजय कुमार पुत्र श्री राम भरोसे निवासी नगला धनू ने जैथरा थाने में तहरीर देकर बताया कि वह ग्राम पंचायत जिरौलिया में सफाई कर्मचारी के पद पर तैनात हैं। उन्हें अन्य सफाई कर्मचारियों के साथ ग्राम पंचायत माजरा जात के गांव लहचोरा में सफाई कार्य के लिए भेजा गया था। तहरीर के अनुसार, 4 अक्टूबर की सुबह करीब 10 बजे वह सामुदायिक शौचालय के सामने सफाई कर रहे थे। इसी दौरान कुछ लोग वहां पहुंचे और सफाई कर्मचारी शशि व मोनिका के साथ अभद्रता करने लगे।

आरोप है कि इसी दौरान एक युवक तमंचा लेकर वहां आया और सफाई कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी दी। कर्मचारियों का आरोप है कि विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई। इसके बाद जब कर्मचारी शिकायत करने थाने की ओर जाने लगे तो रास्ते में भी उन्हें रोककर गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप लगाया गया।

सफाई कर्मचारियों का कहना है कि थाने पर शिकायत देने के बावजूद मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। इसी के विरोध में कर्मचारी दूसरे दिन भी धरने पर बैठे। कर्मचारी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कार्रवाई नहीं होने पर अनिश्चितकालीन धरना देने की चेतावनी दी।

धरने के दूसरे दिन क्षेत्रीय भाजपा विधायक सत्यपाल सिंह राठौर भी बीडीओ कार्यालय पहुंचे और सफाई कर्मचारियों को समझाया-बुझाया। विधायक ने कार्रवाई का भरोसा देते हुए कहा कि जो दोषी है, उस पर कार्रवाई निश्चित होनी चाहिए। कोई भी दोषी बचना नहीं चाहिए, लेकिन घटना सत्य हो, उसी आधार पर कार्रवाई हो और कोई अन्य व्यक्ति कार्रवाई की चपेट में न आए।

लहचोरा की घटना को लेकर सफाई कर्मचारियों का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। कर्मचारी मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर कायम हैं, जबकि विधायक ने मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिया है।

Vikas Dube, Etah and Kasganj (Uttar pradesh)

Vikas Dube, Etah and Kasganj (Uttar pradesh)

विकास दुबे एटा और कासगंज जनपद में सक्रिय पत्रकार हैं, जो स्थानीय मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य, शिक्षा और अपराध से जुड़ी खबरों की गहन और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करते हैं। ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों की जमीनी हकीकत को सरल एवं प्रभावशाली भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेष पहचान है। जनसरोकार से जुड़े विषयों पर सतत सक्रिय रहते हुए वे क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य कर रहे हैं।

वर्तमान पद: संवाददाता / रिपोर्टर, प्रातःकाल

बीट (विस्तृत जानकारी):

  • स्थानीय समाचार (एटा एवं कासगंज जनपद)
  • प्रशासनिक गतिविधियां एवं सरकारी योजनाएं
  • स्वास्थ्य विभाग और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की खबरें
  • शिक्षा एवं विद्यालय संबंधी समाचार
  • अपराध एवं पुलिस कार्यवाही
  • सामाजिक और जनहित से जुड़े मुद्दे
  • व्यापारिक एवं बाजार गतिविधियां


कार्य क्षेत्र:

      जिला एटा एवं कासगंज, उत्तर प्रदेश

      अनुभव से जुड़ी जानकारी:

      • क्षेत्रीय पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर सक्रिय रिपोर्टिंग
      • ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की घटनाओं की नियमित कवरेज
      • 15 मई 2026 से प्रातःकाल के साथ जुड़े हुए हैं
      • वर्तमान में दैनिक भास्कर ऐप डिजिटल, पब्लिक ऐप और एबीसी चैनल में रिपोर्टर हूं और टाइम्स ऑफ इंडिया के लिए इनपुट भेजता हूं।



      शिक्षा से जुड़ी जानकारी:

      स्नातक


    Next Story