जैथरा थाना क्षेत्र के ग्राम ललहट में शनिवार को कक्षा 11 की 16 वर्षीय छात्रा मोहनी पुत्री शैलेंद्र ने कथित रूप से फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, जबकि गांव में भी शोक का माहौल है। छात्रा की मौत को लेकर परिजनों की कथित मारपीट से उसके परेशान होने की चर्चा है।

ग्रामीणों के अनुसार, छात्रा पिछले कुछ समय से परिजनों की कथित मारपीट से परेशान थी। बताया जा रहा है कि मारपीट से आहत होकर उसने कमरे के बाहर जीने के पास लिंटर की सरिया में साड़ी के टुकड़े से फांसी लगा ली। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। जांच के दौरान कमरे में लकड़ी के टूटे हुए टुकड़े भी मिले।



महिलाओं द्वारा पुलिस को दी गई जानकारी में छात्रा के चाचा वीरेंद्र पर मारपीट करने का आरोप लगाए जाने की बात सामने आई है। हालांकि, पुलिस ने अभी इन आरोपों की पुष्टि नहीं की है। मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

मृतका के पिता शैलेंद्र ने बताया कि उनकी बेटी शास्त्री इंटर कॉलेज में कक्षा 11 की छात्रा थी। घटना के समय वह अपने स्कूल में पढ़ाने गए थे, जबकि उसकी मां भी गांव के स्कूल में गई हुई थी। इसी दौरान घर में छात्रा द्वारा फांसी लगाने की घटना सामने आई।



सूचना मिलने पर जैथरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एटा भेज दिया। थाना प्रभारी जैथरा सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Vikas Dube, Etah and Kasganj (Uttar pradesh)

Vikas Dube, Etah and Kasganj (Uttar pradesh)

विकास दुबे एटा और कासगंज जनपद में सक्रिय पत्रकार हैं, जो स्थानीय मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य, शिक्षा और अपराध से जुड़ी खबरों की गहन और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करते हैं। ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों की जमीनी हकीकत को सरल एवं प्रभावशाली भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेष पहचान है। जनसरोकार से जुड़े विषयों पर सतत सक्रिय रहते हुए वे क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य कर रहे हैं।

वर्तमान पद: संवाददाता / रिपोर्टर, प्रातःकाल

बीट (विस्तृत जानकारी):

  • स्थानीय समाचार (एटा एवं कासगंज जनपद)
  • प्रशासनिक गतिविधियां एवं सरकारी योजनाएं
  • स्वास्थ्य विभाग और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की खबरें
  • शिक्षा एवं विद्यालय संबंधी समाचार
  • अपराध एवं पुलिस कार्यवाही
  • सामाजिक और जनहित से जुड़े मुद्दे
  • व्यापारिक एवं बाजार गतिविधियां


कार्य क्षेत्र:

      जिला एटा एवं कासगंज, उत्तर प्रदेश

      अनुभव से जुड़ी जानकारी:

      • क्षेत्रीय पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर सक्रिय रिपोर्टिंग
      • ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की घटनाओं की नियमित कवरेज
      • 15 मई 2026 से प्रातःकाल के साथ जुड़े हुए हैं
      • वर्तमान में दैनिक भास्कर ऐप डिजिटल, पब्लिक ऐप और एबीसी चैनल में रिपोर्टर हूं और टाइम्स ऑफ इंडिया के लिए इनपुट भेजता हूं।



      शिक्षा से जुड़ी जानकारी:

      स्नातक


    Next Story