हजरत सिराजुस सालिकीन रहमतुल्लाह अलैह का उर्स-ए-मुबारक अलीगंज में अकीदत और एहतराम के साथ आयोजित किया गया। उर्स में बड़ी संख्या में अकीदतमंद पहुंचे और हाजिरी लगाकर दुआएं कीं। इस मौके पर आयोजित कव्वाली कार्यक्रम में मशहूर कव्वालों ने सूफियाना कलाम पेश किए, जिससे देर रात तक माहौल रूहानी बना रहा।

मोहम्मद हसनैन अली वारसी ने बताया कि हजरत सिराजुस सालिकीन रहमतुल्लाह अलैह का उर्स वर्ष 1984 से लगातार आयोजित होता आ रहा है। उन्होंने बताया कि इस उर्स की शुरुआत हजरत किबला शाह इमामुद्दीन नियाजी साहब रहमतुल्लाह अलैह ने की थी। इसके बाद से हर वर्ष उर्स अकीदत और एहतराम के साथ आयोजित किया जा रहा है।

उर्स के दौरान आयोजित कव्वाली कार्यक्रम में शमाइल साबरी कव्वाली, अलीगढ़, मतलूब नियाजी कव्वाल, शमशाबाद और रियाज भारती कव्वाल, शमशाबाद ने सूफियाना कलाम पेश किए। कव्वालों की प्रस्तुतियों पर अकीदतमंद झूम उठे और कार्यक्रम स्थल का माहौल रूहानी हो गया।

उर्स में अनवरुल हसन नियाजी, इस्लाम नियाजी, चिड़्दा खान, कमरुल नियाजी और मोहम्मद हसनैन अली वारसी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। अकीदतमंदों ने मुल्क में अमन-चैन, खुशहाली और आपसी भाईचारे के लिए दुआ की। कार्यक्रम शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

Vikas Dube, Etah and Kasganj (Uttar pradesh)

Vikas Dube, Etah and Kasganj (Uttar pradesh)

विकास दुबे एटा और कासगंज जनपद में सक्रिय पत्रकार हैं, जो स्थानीय मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य, शिक्षा और अपराध से जुड़ी खबरों की गहन और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करते हैं। ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों की जमीनी हकीकत को सरल एवं प्रभावशाली भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेष पहचान है। जनसरोकार से जुड़े विषयों पर सतत सक्रिय रहते हुए वे क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य कर रहे हैं।

वर्तमान पद: संवाददाता / रिपोर्टर, प्रातःकाल

बीट (विस्तृत जानकारी):

  • स्थानीय समाचार (एटा एवं कासगंज जनपद)
  • प्रशासनिक गतिविधियां एवं सरकारी योजनाएं
  • स्वास्थ्य विभाग और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की खबरें
  • शिक्षा एवं विद्यालय संबंधी समाचार
  • अपराध एवं पुलिस कार्यवाही
  • सामाजिक और जनहित से जुड़े मुद्दे
  • व्यापारिक एवं बाजार गतिविधियां


कार्य क्षेत्र:

      जिला एटा एवं कासगंज, उत्तर प्रदेश

      अनुभव से जुड़ी जानकारी:

      • क्षेत्रीय पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर सक्रिय रिपोर्टिंग
      • ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की घटनाओं की नियमित कवरेज
      • 15 मई 2026 से प्रातःकाल के साथ जुड़े हुए हैं
      • वर्तमान में दैनिक भास्कर ऐप डिजिटल, पब्लिक ऐप और एबीसी चैनल में रिपोर्टर हूं और टाइम्स ऑफ इंडिया के लिए इनपुट भेजता हूं।



      शिक्षा से जुड़ी जानकारी:

      स्नातक


    Next Story