हापुड़ में 25 वर्षीय युवक की हत्या, जंगल में मिला शव; पैसों के लेन-देन पर जांच
हापुड़ के बदनौली गांव की पुलिया के पास जंगल में 25 वर्षीय अमन का शव मिला। सिर पर भारी वस्तु से वार कर हत्या की गई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और शुरुआती तफ्तीश में पैसों के लेन-देन की बात सामने आई है।

तस्वीर में बाएं तरफ मृतक युवक अमन और दाहिनी तरफ हापुड़ के मोदीनगर रोड स्थित जंगल में जांच करती हुई पुलिस टीम और अधिकारी नजर आ रहे हैं।
हापुड़। उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ में नगर कोतवाली क्षेत्र के मोदीनगर रोड पर बदनौली गांव की पुलिया के पास जंगल में 25 वर्षीय युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। युवक के सिर पर भारी वस्तु से वार कर हत्या किए जाने की बात सामने आई है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।
मृतक की पहचान आदर्श नगर कॉलोनी निवासी अमन (25), पुत्र हंसराज के रूप में हुई। शव मिलने की सूचना के बाद पुलिस ने शिनाख्त के प्रयास शुरू किए। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए हापुड़ के एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अमन की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
वारदात की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल और शव के आसपास से महत्वपूर्ण वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस अब हत्या के कारण और वारदात में शामिल लोगों की जानकारी जुटाने में लगी है। शुरुआती जांच में पैसों के लेन-देन और कुछ अन्य बातों के सामने आने की जानकारी दी गई है। पुलिस इन्हीं कड़ियों के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ा रही है।
हापुड़ के एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने मीडिया से बातचीत में बताया कि बदनौली गांव की पुलिया के पास जंगल में आदर्श नगर निवासी अमन का शव मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती तफ्तीश में कुछ पैसों के लेन-देन और कुछ अन्य बातें सामने आई हैं, जिन पर पुलिस गहराई से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरी घटना का खुलासा किया जाएगा।
हत्याकांड के खुलासे और आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस की कई टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। मामले में पुलिस अब हत्या की वजह, पैसों के लेन-देन और वारदात में शामिल लोगों से जुड़ी कड़ियों की जांच कर रही है।

Sunil Giri
नाम: सुनील गिरि
वर्तमान पद: जिला संवाददाता
कार्यक्षेत्र: हापुड़ (उत्तर प्रदेश)
बीट (मुख्य विषय): क्राइम, राजनीति एवं जिला स्तर की सभी बीट
विशेषज्ञता: राजनीतिक विश्लेषण, अपराध संबंधी कवरेज और जिला स्तरीय रिपोर्टिंग
परिचय
सुनील गिरि उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के एक अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह हापुड़ से जिला संवाददाता के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। सुनील गिरि मुख्य रूप से राजनीति और क्राइम (अपराध) से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। राजनीतिक विषयों पर सटीक विश्लेषण करने के साथ-साथ वह जिले की हर छोटी-बड़ी गतिविधि और जनसरोकार के सभी मुद्दों को नियमित रूप से कवर करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
सुनील गिरि को टीवी, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 2002 से (20 से अधिक वर्षों का) लंबा और व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह निम्नलिखित प्रमुख मीडिया संस्थानों व न्यूज़ चैनलों के साथ जुड़कर अपनी सेवाएं दे रहे हैं:
- पंजाब केसरी टीवी
- इंडिया डेली 24×7 न्यूज़ चैनल
- MH1 न्यूज़ चैनल
- रॉयल न्यूज़ (वेबसाइट)
- इंडिया पब्लिक खबर (वेबसाइट)
शैक्षणिक योग्यता
उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं (12th Pass) तक पूरी की है। दो दशकों से अधिक समय से हापुड़ जिले में लगातार सक्रिय रहने के कारण क्षेत्र की सामाजिक, प्रशासनिक और राजनीतिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव बहुत गहरा है।
