हापुड़ के बालाजी मंदिर के बाहर अजीबोगरीब चोरी, अपनी जूतियां छोड़ बुजुर्ग की चप्पलें ले उड़ी महिला
हापुड़ के श्री बालाजी धाम मंदिर के बाहर एक महिला की अजीबोगरीब हरकत सीसीटीवी में कैद हुई है। महिला पहले अपनी जूतियां उतारती है और फिर बुजुर्ग महिला की चप्पलें पहनकर वहां से चली जाती है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

हापुड़ के स्वर्ग आश्रम रोड स्थित श्री बालाजी धाम मंदिर के बाहर चोरी का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपनी जूतियां उतारकर मंदिर के बाहर रखी एक बुजुर्ग महिला की चप्पलें चुरा लीं और उन्हें पहनकर वहां से चली गई। पूरी घटना मंदिर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है।
मामला थाना हापुड़ नगर क्षेत्र के स्वर्ग आश्रम रोड स्थित प्रसिद्ध श्री बालाजी धाम मंदिर का है। मंदिर में प्रतिदिन दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है। इसी दौरान एक बुजुर्ग महिला अपनी चप्पलें मंदिर के बाहर उतारकर दर्शन करने के लिए अंदर चली गईं।
कुछ देर बाद वहां एक अन्य महिला पहुंची। हैरानी की बात यह रही कि महिला ने खुद जूतियां पहन रखी थीं, लेकिन उसने अपनी जूतियां उतारकर बुजुर्ग महिला की चप्पलें ले जाने का तरीका अपनाया।
मंदिर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में पूरी घटना दिखाई दे रही है। फुटेज के अनुसार, महिला सबसे पहले मंदिर के बाहर फूल वाले के काउंटर के पास पहुंचती है और वहां अपनी जूतियां उतार देती है। इसके बाद वह इत्मीनान से बुजुर्ग महिला की चप्पलों के पास जाती है, उन्हें पहनती है और बिना किसी झिझक के वहां से चली जाती है।
वीडियो में दिखाई दे रही महिला के पहनावे और हाव-भाव को देखकर लोग उसे किसी संपन्न परिवार का सदस्य मान रहे हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर इस बात को लेकर चर्चा हो रही है कि आखिर ऐसी क्या वजह रही होगी कि महिला अपनी जूतियां छोड़कर बुजुर्ग महिला की चप्पलें लेकर चली गई।
फिलहाल, मंदिर के बाहर हुई इस घटना का सीसीटीवी फुटेज स्थानीय व्हाट्सएप ग्रुप और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहा है। अपनी जूतियां उतारकर दूसरे की चप्पलें ले जाने का यह मामला शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Sunil Giri
नाम: सुनील गिरि
वर्तमान पद: जिला संवाददाता
कार्यक्षेत्र: हापुड़ (उत्तर प्रदेश)
बीट (मुख्य विषय): क्राइम, राजनीति एवं जिला स्तर की सभी बीट
विशेषज्ञता: राजनीतिक विश्लेषण, अपराध संबंधी कवरेज और जिला स्तरीय रिपोर्टिंग
परिचय
सुनील गिरि उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के एक अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह हापुड़ से जिला संवाददाता के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। सुनील गिरि मुख्य रूप से राजनीति और क्राइम (अपराध) से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। राजनीतिक विषयों पर सटीक विश्लेषण करने के साथ-साथ वह जिले की हर छोटी-बड़ी गतिविधि और जनसरोकार के सभी मुद्दों को नियमित रूप से कवर करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
सुनील गिरि को टीवी, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 2002 से (20 से अधिक वर्षों का) लंबा और व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह निम्नलिखित प्रमुख मीडिया संस्थानों व न्यूज़ चैनलों के साथ जुड़कर अपनी सेवाएं दे रहे हैं:
- पंजाब केसरी टीवी
- इंडिया डेली 24×7 न्यूज़ चैनल
- MH1 न्यूज़ चैनल
- रॉयल न्यूज़ (वेबसाइट)
- इंडिया पब्लिक खबर (वेबसाइट)
शैक्षणिक योग्यता
उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं (12th Pass) तक पूरी की है। दो दशकों से अधिक समय से हापुड़ जिले में लगातार सक्रिय रहने के कारण क्षेत्र की सामाजिक, प्रशासनिक और राजनीतिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव बहुत गहरा है।
