हापुड़: राजकीय कोचिंग केंद्र में यूपीपीसीएस अभ्यर्थियों के लिए मॉक इंटरव्यू आयोजित
विशेषज्ञ पैनल ने अभ्यर्थियों के व्यक्तित्व, समसामयिक विषयों की समझ और प्रशासनिक दृष्टिकोण का आकलन कर सुधार के सुझाव दिए।

तस्वीर में हापुड़ के कोचिंग केंद्र में पैनल सदस्यों के समक्ष इंटरव्यू देता अभ्यर्थी।
हापुड़ (उत्तर प्रदेश) :- राजकीय आई०ए०एस०/पी०सी०एस० कोचिंग केन्द्र, निजामपुर में यूपीपीसीएस-2025 की मुख्य परीक्षा पास कर चुके अभ्यर्थियों के लिए मॉक इंटरव्यू कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य अभ्यर्थियों को वास्तविक साक्षात्कार के माहौल से रूबरू कराना और प्रशासनिक स्तर पर उनकी क्षमताओं को निखारना था। विशेषज्ञ पैनल ने अभ्यर्थियों को आत्मविश्वास, बेहतर अभिव्यक्ति और दबाव की स्थितियों में सही निर्णय लेने से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
मॉक इंटरव्यू के दौरान अभ्यर्थियों के ज्ञान के साथ उनके पूरे व्यक्तित्व का परीक्षण किया गया। पैनल ने अभ्यर्थियों के आत्मविश्वास और अभिव्यक्ति-कौशल के तहत उनके बातचीत के तरीके और कॉन्फिडेंस को परखा। इसके साथ ही देश-दुनिया और उत्तर प्रदेश से जुड़े समसामयिक विषयों की समझ तथा विपरीत परिस्थितियों और प्रशासनिक चुनौतियों से निपटने की क्षमता का भी आकलन किया गया।
अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लेने के लिए समाज और प्रशासन के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े अनुभवी लोगों का पैनल तैयार किया गया था। इसमें मो० मुश्ताक अहमद (केन्द्र प्रभारी), श्याम सिंह (सेवानिवृत्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी), एकता चौहान (असिस्टेंट प्रोफेसर), किशन शाक्य (भूतपूर्व लोक सेवा आयोग सदस्य) और डॉ. अंशु सौम (मनोचिकित्सक, जिला चिकित्सालय, हापुड़) शामिल रहे।
साक्षात्कार के दौरान विशेषज्ञ पैनल ने अभ्यर्थियों से उनके शैक्षिक बैकग्राउंड, व्यक्तिगत परिचय, हॉबी और उत्तर प्रदेश के विशेष घटनाक्रमों से जुड़े सवाल पूछे। इस दौरान अभ्यर्थियों की विषयगत समझ के साथ उनके आत्मविश्वास, अभिव्यक्ति और प्रशासनिक दृष्टिकोण को परखा गया।
मॉक इंटरव्यू समाप्त होने के बाद विशेषज्ञ पैनल ने अभ्यर्थियों को उनके प्रदर्शन के संबंध में फीडबैक दिया। विशेषज्ञों ने उन्हें साक्षात्कार के दौरान तथ्यपरक और संयमित रहने की सलाह दी। जिला समाज कल्याण अधिकारी अनुज कुमार ने बताया कि संस्थान द्वारा आयोजित इस मॉक इंटरव्यू से अभ्यर्थियों को अपने प्रदर्शन का व्यावहारिक मूल्यांकन करने का मौका मिला है, जिससे वे आगामी मुख्य साक्षात्कार में अधिक प्रभावी तरीके से शामिल हो सकेंगे।

Sunil Giri
नाम: सुनील गिरि
वर्तमान पद: जिला संवाददाता
कार्यक्षेत्र: हापुड़ (उत्तर प्रदेश)
बीट (मुख्य विषय): क्राइम, राजनीति एवं जिला स्तर की सभी बीट
विशेषज्ञता: राजनीतिक विश्लेषण, अपराध संबंधी कवरेज और जिला स्तरीय रिपोर्टिंग
परिचय
सुनील गिरि उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के एक अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह हापुड़ से जिला संवाददाता के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। सुनील गिरि मुख्य रूप से राजनीति और क्राइम (अपराध) से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। राजनीतिक विषयों पर सटीक विश्लेषण करने के साथ-साथ वह जिले की हर छोटी-बड़ी गतिविधि और जनसरोकार के सभी मुद्दों को नियमित रूप से कवर करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
सुनील गिरि को टीवी, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 2002 से (20 से अधिक वर्षों का) लंबा और व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह निम्नलिखित प्रमुख मीडिया संस्थानों व न्यूज़ चैनलों के साथ जुड़कर अपनी सेवाएं दे रहे हैं:
- पंजाब केसरी टीवी
- इंडिया डेली 24×7 न्यूज़ चैनल
- MH1 न्यूज़ चैनल
- रॉयल न्यूज़ (वेबसाइट)
- इंडिया पब्लिक खबर (वेबसाइट)
शैक्षणिक योग्यता
उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं (12th Pass) तक पूरी की है। दो दशकों से अधिक समय से हापुड़ जिले में लगातार सक्रिय रहने के कारण क्षेत्र की सामाजिक, प्रशासनिक और राजनीतिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव बहुत गहरा है।
