हापुड़ जनपद में पशु चोरी की वारदातों में फरार चल रहे दो इनामी आरोपियों को बाबूगढ़ थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों पर पुलिस अधीक्षक की ओर से 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस ने उनके कब्जे से दो अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपी अंतर्जनपदीय पशु चोरी गिरोह से जुड़े हैं और हापुड़, सिम्भावली तथा मेरठ के विभिन्न क्षेत्रों में पशु चोरी की कई वारदातों को अंजाम देने की बात स्वीकार की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बाबूगढ़ थाना प्रभारी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 28/29 अक्टूबर 2026 की रात्रि को चेकिंग के दौरान दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने श्यामपुर जट्ट से आरिफपुर मडैय्या की ओर जाने वाले रास्ते पर श्मशान घाट के ठीक सामने कार्रवाई करते हुए उन्हें दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुनव्वर पुत्र रिफाकत निवासी कस्बा शिवालखास, थाना जानी, जनपद मेरठ और अरमान पुत्र साजिद खान निवासी मौहल्ला खुशबाशन, ग्राम शाहजहांपुर, थाना किठौर, जनपद मेरठ के रूप में हुई है।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि उनका एक संगठित गिरोह है। गिरोह के सदस्य अलग-अलग जनपदों में घूमकर उन घरों और स्थानों की रेकी करते थे, जहां पशु बंधे होते थे। इसके बाद रात के समय अपने साथियों के साथ मिलकर भैंस और अन्य पशुओं को गाड़ी में लादकर चोरी कर लेते थे। आरोपियों ने हापुड़, सिम्भावली और मेरठ के विभिन्न क्षेत्रों में पशु चोरी की कई घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की है।

यह मामला 17 जून 2026 की रात आरिफपुर मडैय्या गांव में एक घर से भैंस, भैंसा और झोटिया चोरी होने की घटना से जुड़ा है। इस संबंध में बाबूगढ़ थाने में धारा 305(A) बीएनएस (BNS) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस इस मामले में पहले ही सुहैल, इरशाद और आरिश नाम के आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। उनके कब्जे से चोरी किए गए पशु और वारदात में इस्तेमाल किया गया वाहन भी बरामद हुआ था।

मामले की जांच के दौरान पूछताछ में मुनव्वर और अरमान के नाम सामने आए थे। दोनों आरोपी लगातार फरार चल रहे थे। उनकी गिरफ्तारी नहीं होने के कारण 18 अक्टूबर को पुलिस अधीक्षक की ओर से दोनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। अब बाबूगढ़ थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, मुनव्वर और अरमान का पुराना आपराधिक इतिहास भी रहा है। दोनों के खिलाफ हापुड़ के बाबूगढ़ और सिम्भावली तथा मेरठ के जानी थाने में पशु चोरी और आर्म्स एक्ट के तहत अवैध हथियार रखने से संबंधित कई मामले दर्ज हैं। ताजा गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया है। उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में बाबूगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार, उप-निरीक्षक रोहित कुमार, हेड कांस्टेबल रामकुमार, हेड कांस्टेबल राहुल कुमार, हेड कांस्टेबल रोहित मलिक (सर्विलांस सेल हापुड़), कांस्टेबल फिरोज खान और कांस्टेबल हरीभीम शामिल रहे। पुलिस की इस कार्रवाई में पशु चोरी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे दोनों इनामी आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ अवैध हथियारों की बरामदगी भी हुई है।

Sunil Giri

Sunil Giri

नाम: सुनील गिरि

वर्तमान पद: जिला संवाददाता

कार्यक्षेत्र: हापुड़ (उत्तर प्रदेश)

बीट (मुख्य विषय): क्राइम, राजनीति एवं जिला स्तर की सभी बीट

विशेषज्ञता: राजनीतिक विश्लेषण, अपराध संबंधी कवरेज और जिला स्तरीय रिपोर्टिंग

परिचय 

सुनील गिरि उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के एक अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह हापुड़ से जिला संवाददाता के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। सुनील गिरि मुख्य रूप से राजनीति और क्राइम (अपराध) से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। राजनीतिक विषयों पर सटीक विश्लेषण करने के साथ-साथ वह जिले की हर छोटी-बड़ी गतिविधि और जनसरोकार के सभी मुद्दों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

सुनील गिरि को टीवी, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 2002 से (20 से अधिक वर्षों का) लंबा और व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह निम्नलिखित प्रमुख मीडिया संस्थानों व न्यूज़ चैनलों के साथ जुड़कर अपनी सेवाएं दे रहे हैं:

  • पंजाब केसरी टीवी
  • इंडिया डेली 24×7 न्यूज़ चैनल
  • MH1 न्यूज़ चैनल
  • रॉयल न्यूज़ (वेबसाइट)
  • इंडिया पब्लिक खबर (वेबसाइट)

शैक्षणिक योग्यता

उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं (12th Pass) तक पूरी की है। दो दशकों से अधिक समय से हापुड़ जिले में लगातार सक्रिय रहने के कारण क्षेत्र की सामाजिक, प्रशासनिक और राजनीतिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव बहुत गहरा है।

Next Story