हापुड़ में तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की बाइक से भीषण भिड़ंत, दो युवक गंभीर घायल
हापुड़ के कपूरपुर थाना क्षेत्र में सपनावत गांव के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक की जोरदार भिड़ंत में दो युवक गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और हादसे की जांच शुरू की।

तस्वीर में हापुड़ के कपूरपुर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना के बाद पलटा हुआ ट्रैक्टर और मौके पर मौजूद लोग दिखाई दे रहे हैं।
हापुड़ जिले के थाना कपूरपुर क्षेत्र में सपनावत गांव के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली और मोटरसाइकिल के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों युवक ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे आ गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सपनावत रजवाहे के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और राहगीरों तथा स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल दोनों घायलों को ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे से बाहर निकाला और कपूरपुर थाना पुलिस को घटना की सूचना दी।
सूचना मिलते ही कपूरपुर थाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने 108 एम्बुलेंस सेवा की मदद से दोनों गंभीर रूप से घायल युवकों को धौलाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों की देखरेख में दोनों का इलाज जारी है।
हादसे के कारण सड़क पर कुछ समय के लिए जाम जैसी स्थिति बन गई और यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को रास्ते से हटवाकर यातायात सुचारू कराया। कपूरपुर थाना प्रभारी के अनुसार, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया गया। फिलहाल पुलिस हादसे के सही कारणों की जांच कर रही है और ट्रैक्टर चालक के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Sunil Giri
नाम: सुनील गिरि
वर्तमान पद: जिला संवाददाता
कार्यक्षेत्र: हापुड़ (उत्तर प्रदेश)
बीट (मुख्य विषय): क्राइम, राजनीति एवं जिला स्तर की सभी बीट
विशेषज्ञता: राजनीतिक विश्लेषण, अपराध संबंधी कवरेज और जिला स्तरीय रिपोर्टिंग
परिचय
सुनील गिरि उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के एक अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह हापुड़ से जिला संवाददाता के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। सुनील गिरि मुख्य रूप से राजनीति और क्राइम (अपराध) से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। राजनीतिक विषयों पर सटीक विश्लेषण करने के साथ-साथ वह जिले की हर छोटी-बड़ी गतिविधि और जनसरोकार के सभी मुद्दों को नियमित रूप से कवर करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
सुनील गिरि को टीवी, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 2002 से (20 से अधिक वर्षों का) लंबा और व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह निम्नलिखित प्रमुख मीडिया संस्थानों व न्यूज़ चैनलों के साथ जुड़कर अपनी सेवाएं दे रहे हैं:
- पंजाब केसरी टीवी
- इंडिया डेली 24×7 न्यूज़ चैनल
- MH1 न्यूज़ चैनल
- रॉयल न्यूज़ (वेबसाइट)
- इंडिया पब्लिक खबर (वेबसाइट)
शैक्षणिक योग्यता
उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं (12th Pass) तक पूरी की है। दो दशकों से अधिक समय से हापुड़ जिले में लगातार सक्रिय रहने के कारण क्षेत्र की सामाजिक, प्रशासनिक और राजनीतिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव बहुत गहरा है।
