हापुड़: सिम्भावली में हत्या के मामले में फरार आरोपी सुभाष नवादा फाटक से गिरफ्तार
अकबरपुर बुकलाना निवासी भीम सिंह की हत्या में काफी समय से वांछित सुभाष के खिलाफ BNS की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

हापुड़ के थाना सिम्भावली में पुलिसकर्मियों के साथ हिरासत में खड़ा आरोपी।
हापुड़ (उत्तर प्रदेश)। जनपद में अपराध की रोकथाम और वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सिम्भावली पुलिस ने हत्या के मामले में फरार चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ग्राम अकबरपुर बुकलाना निवासी भीम सिंह की हत्या की घटना में काफी समय से फरार और वांछित चल रहे सुभाष पुत्र रिछपाल को नवादा फाटक के पास से गिरफ्तार किया।
सिम्भावली पुलिस टीम के अनुसार, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फरार अभियुक्त को नवादा फाटक के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ थाना सिम्भावली में मु0अ0सं0 193/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है।
मामले में आरोपी के विरुद्ध धारा 191(2), 191(3), 190, 333, 115(2), 352, 351(3), 109(1), 125, 103(1), 3(5) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस के मुताबिक सुभाष ग्राम अकबरपुर बुकलाना, थाना सिम्भावली, जनपद हापुड़ का निवासी है।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस मामले में आगे की अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है। हत्या के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी को सिम्भावली पुलिस की कार्रवाई के तौर पर देखा गया है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में अरविन्द चौधरी, प्रभारी निरीक्षक, थाना सिम्भावली, जनपद हापुड़, अंकुर कुमार, उप-निरीक्षक, थाना सिम्भावली, जनपद हापुड़ और अजीत सिंह, उप-निरीक्षक, थाना सिम्भावली, जनपद हापुड़ शामिल रहे।

Sunil Giri
नाम: सुनील गिरि
वर्तमान पद: जिला संवाददाता
कार्यक्षेत्र: हापुड़ (उत्तर प्रदेश)
बीट (मुख्य विषय): क्राइम, राजनीति एवं जिला स्तर की सभी बीट
विशेषज्ञता: राजनीतिक विश्लेषण, अपराध संबंधी कवरेज और जिला स्तरीय रिपोर्टिंग
परिचय
सुनील गिरि उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के एक अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह हापुड़ से जिला संवाददाता के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। सुनील गिरि मुख्य रूप से राजनीति और क्राइम (अपराध) से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। राजनीतिक विषयों पर सटीक विश्लेषण करने के साथ-साथ वह जिले की हर छोटी-बड़ी गतिविधि और जनसरोकार के सभी मुद्दों को नियमित रूप से कवर करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
सुनील गिरि को टीवी, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 2002 से (20 से अधिक वर्षों का) लंबा और व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह निम्नलिखित प्रमुख मीडिया संस्थानों व न्यूज़ चैनलों के साथ जुड़कर अपनी सेवाएं दे रहे हैं:
- पंजाब केसरी टीवी
- इंडिया डेली 24×7 न्यूज़ चैनल
- MH1 न्यूज़ चैनल
- रॉयल न्यूज़ (वेबसाइट)
- इंडिया पब्लिक खबर (वेबसाइट)
शैक्षणिक योग्यता
उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं (12th Pass) तक पूरी की है। दो दशकों से अधिक समय से हापुड़ जिले में लगातार सक्रिय रहने के कारण क्षेत्र की सामाजिक, प्रशासनिक और राजनीतिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव बहुत गहरा है।
