हापुड़ में जय श्रीराम के जयघोष के बीच श्री रामलीला महोत्सव का भूमि पूजन संपन्न
हापुड़ में श्री रामलीला महोत्सव 2026-27 के लिए भूमि पूजन हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार, हवन और जय श्रीराम के जयघोष के साथ तैयारियां शुरू हुईं।

तस्वीर में हापुड़ में श्री रामलीला महोत्सव के शुभारंभ पर भूमि पूजन और हवन करते हुए लोग नजर आ रहे हैं।
हापुड़ में धार्मिक और सांस्कृतिक आस्था के प्रतीक श्री रामलीला महोत्सव 2026-27 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। श्री रामलीला समिति (रजिस्टर्ड) हापुड़ की ओर से आयोजित होने वाले महोत्सव के शुभारंभ के प्रथम दिवस रामलीला मैदान में विधिवत भूमि पूजन किया गया। गायत्री परिवार के सानिध्य में हुए इस आयोजन में वैदिक मंत्रोच्चार, हवन-यज्ञ और आरती के बीच धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए।
भूमि पूजन का मुख्य कार्यक्रम सतीश गोयल और अजब सिंह शास्त्री की देखरेख में हुआ। गायत्री परिवार के विद्वानों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-यज्ञ कराया। इसके बाद आरती की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री रामलीला समिति के अध्यक्ष विनोद कुमार वर्मा ने की।
हवन के उपरांत अजब सिंह शास्त्री ने उपस्थित जनसमूह को भूमि पूजन के धार्मिक महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा, "भूमि पूजन का मुख्य उद्देश्य सभी देवी-देवताओं का आह्वान करना है, ताकि इस पवित्र स्थल पर होने वाले प्रभु श्रीराम के चरित्र की लीलाएं बिना किसी विघ्न-बाधा के और सफलतापूर्वक संपन्न हो सकें।"
इस अवसर पर अजब सिंह शास्त्री ने समिति के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को श्री रामलीला महोत्सव को पूर्ण निष्ठा, पारदर्शिता और सेवा भाव से संपन्न कराने का संकल्प भी दिलाया।
हवन-यज्ञ के दौरान श्री रामलीला समिति के सभी सदस्यों ने वेदी में आहुतियां डालकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और महोत्सव की सफलता की कामना की। आरती के समय श्रद्धालुओं और समिति के सदस्यों ने "जय श्री राम" के जयघोष लगाए। जयघोष से पूरा रामलीला स्थल गूंज उठा।
भूमि पूजन के इस धार्मिक आयोजन में विनोद वर्मा, उमेश अग्रवाल, शुभम गोयल (एडवोकेट), नवीन गुप्ता, रतन लाल नन्हे मल ठेकेदार, डी.के. सर्राफ, नवीन कुमार वर्मा, सुयश वशिष्ठ, विमल वर्मा, वरुण गोयल (टिंकू), हरि प्रकाश जिंदल, अतुल सोनी, रामकुमार गर्ग, उमेश मित्तल, रवि गर्ग (टेंट वाले), प्रदीप सोनी, अनिल तोमर (टोपी), विवेक सिंघल, माधव वर्मा, गौरव बजरंगी, गौरव गोयल सर्राफ और संजय यादव सहित समिति के तमाम पदाधिकारी, सदस्य और शहर के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष श्री रामलीला महोत्सव को अभूतपूर्व और भव्य रूप देने के लिए सभी तैयारियां युद्धस्तर पर और पूरे उत्साह के साथ की जा रही हैं। भूमि पूजन के साथ ही महोत्सव की तैयारियों का औपचारिक शुभारंभ हो गया है।

Sunil Giri
नाम: सुनील गिरि
वर्तमान पद: जिला संवाददाता
कार्यक्षेत्र: हापुड़ (उत्तर प्रदेश)
बीट (मुख्य विषय): क्राइम, राजनीति एवं जिला स्तर की सभी बीट
विशेषज्ञता: राजनीतिक विश्लेषण, अपराध संबंधी कवरेज और जिला स्तरीय रिपोर्टिंग
परिचय
सुनील गिरि उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के एक अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह हापुड़ से जिला संवाददाता के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। सुनील गिरि मुख्य रूप से राजनीति और क्राइम (अपराध) से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। राजनीतिक विषयों पर सटीक विश्लेषण करने के साथ-साथ वह जिले की हर छोटी-बड़ी गतिविधि और जनसरोकार के सभी मुद्दों को नियमित रूप से कवर करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
सुनील गिरि को टीवी, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 2002 से (20 से अधिक वर्षों का) लंबा और व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह निम्नलिखित प्रमुख मीडिया संस्थानों व न्यूज़ चैनलों के साथ जुड़कर अपनी सेवाएं दे रहे हैं:
- पंजाब केसरी टीवी
- इंडिया डेली 24×7 न्यूज़ चैनल
- MH1 न्यूज़ चैनल
- रॉयल न्यूज़ (वेबसाइट)
- इंडिया पब्लिक खबर (वेबसाइट)
शैक्षणिक योग्यता
उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं (12th Pass) तक पूरी की है। दो दशकों से अधिक समय से हापुड़ जिले में लगातार सक्रिय रहने के कारण क्षेत्र की सामाजिक, प्रशासनिक और राजनीतिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव बहुत गहरा है।
