हापुड़ (उत्तर प्रदेश)। जनपद के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र में मालिक के घर चोरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां घर में काम करने वाले नौकर ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर कथित तौर पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरी की पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

मामला थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव भदस्याना का है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी नौकर ने योजनाबद्ध तरीके से अपने साथियों को घर में बुलाया। इसके बाद आरोपियों ने घर के अंदर रखी हजारों रुपये की नकदी और एक मोटरसाइकिल चोरी कर ली। इसके अलावा घर में रखी करीब 5 कुंतल सरसों भी चोर अपने साथ ले गए।

चोरी की जानकारी होने के बाद पीड़ित परिवार में हड़कंप मच गया। परिवार ने जब घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो वारदात का खुलासा हुआ। फुटेज में घर का नौकर अपने साथियों के साथ चोरी का माल समेटता हुआ साफ नजर आ रहा है।

घटना की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही बहादुरगढ़ थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही नौकर और उसके साथियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

वारदात में घर के नौकर की भूमिका सामने आने के बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य उपलब्ध जानकारी के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने में जुटी है।

Sunil Giri

Sunil Giri

नाम: सुनील गिरि

वर्तमान पद: जिला संवाददाता

कार्यक्षेत्र: हापुड़ (उत्तर प्रदेश)

बीट (मुख्य विषय): क्राइम, राजनीति एवं जिला स्तर की सभी बीट

विशेषज्ञता: राजनीतिक विश्लेषण, अपराध संबंधी कवरेज और जिला स्तरीय रिपोर्टिंग

परिचय 

सुनील गिरि उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के एक अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह हापुड़ से जिला संवाददाता के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। सुनील गिरि मुख्य रूप से राजनीति और क्राइम (अपराध) से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। राजनीतिक विषयों पर सटीक विश्लेषण करने के साथ-साथ वह जिले की हर छोटी-बड़ी गतिविधि और जनसरोकार के सभी मुद्दों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

सुनील गिरि को टीवी, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 2002 से (20 से अधिक वर्षों का) लंबा और व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह निम्नलिखित प्रमुख मीडिया संस्थानों व न्यूज़ चैनलों के साथ जुड़कर अपनी सेवाएं दे रहे हैं:

  • पंजाब केसरी टीवी
  • इंडिया डेली 24×7 न्यूज़ चैनल
  • MH1 न्यूज़ चैनल
  • रॉयल न्यूज़ (वेबसाइट)
  • इंडिया पब्लिक खबर (वेबसाइट)

शैक्षणिक योग्यता

उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं (12th Pass) तक पूरी की है। दो दशकों से अधिक समय से हापुड़ जिले में लगातार सक्रिय रहने के कारण क्षेत्र की सामाजिक, प्रशासनिक और राजनीतिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव बहुत गहरा है।

Next Story