हापुड़ में तहसील धोलाना परिसर में विभिन्न मांगों को लेकर सवर्ण समाज की ओर से शुरू किया गया आमरण अनशन बुधवार को छठे दिन भी जारी रहा। आंदोलन के दौरान छोटे बच्चों ने अपने खून से राष्ट्रपति के नाम खत लिखकर अपनी मांगों की ओर ध्यान आकर्षित किया। अनशन स्थल पर दिनभर सामाजिक संगठनों और विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों का आना-जाना लगा रहा। लोगों ने आंदोलन को समर्थन देते हुए मांगों के समर्थन में आवाज उठाई।

आंदोलनकारियों ने आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा, एससी-एसटी एक्ट में आवश्यक संशोधन, यूजीसी के नए प्रावधानों को वापस लेने और सवर्ण आयोग के गठन की मांग उठाई। वक्ताओं ने कहा कि आरक्षण व्यवस्था और एससी-एसटी एक्ट की संवैधानिक समीक्षा कर आवश्यक संशोधन किए जाने की जरूरत है। इसके साथ ही यूजीसी के नए प्रावधानों को वापस लेने की मांग भी दोहराई गई।

अनशन स्थल पर वक्ताओं ने कहा कि मांगों को लेकर आंदोलन आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और सरकार से मांगों पर गंभीरता से विचार करने की अपील की। इस दौरान विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों की मौजूदगी रही।

अनशन स्थल पर युद्धि राणा, आकाश राणा, भूपेंद्र तोमर, ठाकुर शक्ति राणा, मनोज तोमर, ओमेंद्र तोमर, शिवकुमार राणा (मांगे लंबरदार), एडवोकेट संजय तोमर, एडवोकेट पृथ्वी सिंह, अजीत भदौरिया, रवि राणा, करण राणा, देव ठाकुर, हरिओम, गौरव, कपिल राणा, विशाल राणा, हरिओम राणा और अमित राणा समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Sunil Giri

Sunil Giri

नाम: सुनील गिरि

वर्तमान पद: जिला संवाददाता

कार्यक्षेत्र: हापुड़ (उत्तर प्रदेश)

बीट (मुख्य विषय): क्राइम, राजनीति एवं जिला स्तर की सभी बीट

विशेषज्ञता: राजनीतिक विश्लेषण, अपराध संबंधी कवरेज और जिला स्तरीय रिपोर्टिंग

परिचय 

सुनील गिरि उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के एक अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह हापुड़ से जिला संवाददाता के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। सुनील गिरि मुख्य रूप से राजनीति और क्राइम (अपराध) से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। राजनीतिक विषयों पर सटीक विश्लेषण करने के साथ-साथ वह जिले की हर छोटी-बड़ी गतिविधि और जनसरोकार के सभी मुद्दों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

सुनील गिरि को टीवी, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 2002 से (20 से अधिक वर्षों का) लंबा और व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह निम्नलिखित प्रमुख मीडिया संस्थानों व न्यूज़ चैनलों के साथ जुड़कर अपनी सेवाएं दे रहे हैं:

  • पंजाब केसरी टीवी
  • इंडिया डेली 24×7 न्यूज़ चैनल
  • MH1 न्यूज़ चैनल
  • रॉयल न्यूज़ (वेबसाइट)
  • इंडिया पब्लिक खबर (वेबसाइट)

शैक्षणिक योग्यता

उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं (12th Pass) तक पूरी की है। दो दशकों से अधिक समय से हापुड़ जिले में लगातार सक्रिय रहने के कारण क्षेत्र की सामाजिक, प्रशासनिक और राजनीतिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव बहुत गहरा है।

Next Story