हापुड़ में संचारी रोग नियंत्रण पर डीएम कविता मीना सख्त, लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश
हापुड़ में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की डीएम कविता मीना ने समीक्षा की। फॉगिंग, सफाई, एंटी-लार्वा छिड़काव, घर-घर सर्वे और अस्पतालों में व्यवस्थाओं को लेकर सख्त निर्देश दिए गए।

तस्वीर में हापुड़ कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी कविता मीना अधिकारियों के साथ संचारी रोग नियंत्रण अभियान की समीक्षा बैठक करती हुई नजर आ रही हैं.
हापुड़ (उत्तर प्रदेश)। जनपद में संचारी रोगों की रोकथाम और मच्छरों के प्रकोप से जनता को बचाने के लिए प्रशासन ने अभियान तेज कर दिया है। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी श्रीमती कविता मीना की अध्यक्षता में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की समीक्षा बैठक हुई। इसमें अब तक किए गए कार्यों की बारीकी से समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी कविता मीना ने स्वास्थ्य विभाग, नगर पालिका, पंचायती राज, शिक्षा और बाल विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी विभाग आपसी समन्वय बनाकर युद्धस्तर पर कार्य करें।
उन्होंने जलभराव और मच्छरों से पनपने वाली बीमारियों की रोकथाम के लिए जिले के सभी क्षेत्रों में फॉगिंग, एंटी-लार्वा दवाओं के छिड़काव और नालियों की सफाई का कार्य तत्काल तेज करने के निर्देश दिए। जलभराव वाले क्षेत्रों में तुरंत जल निकासी कराने और इसके कारणों की जांच कर स्थायी समाधान सुनिश्चित करने को कहा।
दस्तक अभियान के तहत आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को हर क्षेत्र में घर-घर जाकर बुखार से पीड़ित रोगियों की सूची तैयार करने के साथ आमजन को संचारी रोगों से बचाव के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने जनपद के सभी सरकारी अस्पतालों में बेड, आवश्यक दवाइयों और जांच किट की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा, ताकि मरीजों को तत्काल उपचार मिल सके। साथ ही स्कूलों में विद्यार्थियों को संचारी रोगों और उनसे बचाव के तरीकों के बारे में जागरूक करने के निर्देश दिए गए।
डीएम कविता मीना ने स्पष्ट किया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले के हर नागरिक को सुरक्षित और स्वस्थ रखना है। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारी या कर्मचारी के खिलाफ कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Sunil Giri
नाम: सुनील गिरि
वर्तमान पद: जिला संवाददाता
कार्यक्षेत्र: हापुड़ (उत्तर प्रदेश)
बीट (मुख्य विषय): क्राइम, राजनीति एवं जिला स्तर की सभी बीट
विशेषज्ञता: राजनीतिक विश्लेषण, अपराध संबंधी कवरेज और जिला स्तरीय रिपोर्टिंग
परिचय
सुनील गिरि उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के एक अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह हापुड़ से जिला संवाददाता के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। सुनील गिरि मुख्य रूप से राजनीति और क्राइम (अपराध) से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। राजनीतिक विषयों पर सटीक विश्लेषण करने के साथ-साथ वह जिले की हर छोटी-बड़ी गतिविधि और जनसरोकार के सभी मुद्दों को नियमित रूप से कवर करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
सुनील गिरि को टीवी, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 2002 से (20 से अधिक वर्षों का) लंबा और व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह निम्नलिखित प्रमुख मीडिया संस्थानों व न्यूज़ चैनलों के साथ जुड़कर अपनी सेवाएं दे रहे हैं:
- पंजाब केसरी टीवी
- इंडिया डेली 24×7 न्यूज़ चैनल
- MH1 न्यूज़ चैनल
- रॉयल न्यूज़ (वेबसाइट)
- इंडिया पब्लिक खबर (वेबसाइट)
शैक्षणिक योग्यता
उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं (12th Pass) तक पूरी की है। दो दशकों से अधिक समय से हापुड़ जिले में लगातार सक्रिय रहने के कारण क्षेत्र की सामाजिक, प्रशासनिक और राजनीतिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव बहुत गहरा है।
