हापुड़ में आम जनता की शिकायतों और समस्याओं के त्वरित निवारण के लिए आज तहसील सदर में ‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’ का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप आयोजित जनसुनवाई में जिलाधिकारी (DM) महोदया एवं पुलिस अधीक्षक (SP) ने स्वयं फरियादियों की समस्याएं वन-टू-वन सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।

सम्पूर्ण समाधान दिवस की शुरुआत से ही तहसील सदर में पीड़ितों की भारी भीड़ रही। जनसुनवाई के दौरान अवैध जमीन कब्जा, पैमाइश और चकमार्ग विवाद से जुड़े मामले सामने आए। इसके अलावा नाली, खड़ंजा निर्माण और प्रधानमंत्री आवास योजना, आपसी मारपीट, घरेलू विवाद और चोरी, बिजली कटौती, खराब ट्रांसफार्मर तथा राशन वितरण में अनियमितता से संबंधित शिकायतें भी फरियादियों ने अधिकारियों के समक्ष रखीं।

जिलाधिकारी महोदया ने प्राप्त प्रार्थना पत्रों को गंभीरता से लेते हुए कई शिकायतों का मौके पर ही मौजूद अधिकारियों के माध्यम से तत्काल समाधान कराया। शेष मामलों को संबंधित पटल के अधिकारियों को सौंपते हुए उन्होंने शिकायतों के निस्तारण में समयबद्धता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि अधिकारी केवल कागजी खानापूर्ति न करें, बल्कि मौके पर जाकर शिकायतों का वास्तविक निस्तारण सुनिश्चित करें और पीड़ित को संतुष्ट करें। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही पाई गई या गलत रिपोर्ट लगाई गई तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ तत्काल विभागीय कार्रवाई की जाएगी। जनसुनवाई में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और शिकायतों का ग्राउंड पर वास्तविक निस्तारण होना चाहिए।

कानून व्यवस्था और जमीनी विवाद से जुड़े मामलों को लेकर पुलिस अधीक्षक महोदय ने अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों को भी कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन मामलों में कानून व्यवस्था बिगड़ने की आशंका हो या जमीन पैमाइश का विवाद हो, वहां पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम मौके पर भेजी जाए। पुलिस बल को पीड़ितों के साथ संवेदनशीलता से पेश आने तथा भू-माफियाओं के खिलाफ सख्त एक्शन लेने के निर्देश भी दिए गए।

सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान उपजिलाधिकारी (SDM) सदर, क्षेत्राधिकारी (CO) पुलिस, तहसीलदार सहित लोक निर्माण विभाग (PWD), बिजली विभाग, समाज कल्याण, विकास और स्वास्थ्य विभाग के तमाम जिला स्तरीय अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों के निर्देशों के बाद शिकायतों के मौके पर वास्तविक निस्तारण और लंबित मामलों पर कार्रवाई को लेकर संबंधित विभागों की जिम्मेदारी तय की गई।

Sunil Giri

Sunil Giri

नाम: सुनील गिरि

वर्तमान पद: जिला संवाददाता

कार्यक्षेत्र: हापुड़ (उत्तर प्रदेश)

बीट (मुख्य विषय): क्राइम, राजनीति एवं जिला स्तर की सभी बीट

विशेषज्ञता: राजनीतिक विश्लेषण, अपराध संबंधी कवरेज और जिला स्तरीय रिपोर्टिंग

परिचय 

सुनील गिरि उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के एक अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह हापुड़ से जिला संवाददाता के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। सुनील गिरि मुख्य रूप से राजनीति और क्राइम (अपराध) से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। राजनीतिक विषयों पर सटीक विश्लेषण करने के साथ-साथ वह जिले की हर छोटी-बड़ी गतिविधि और जनसरोकार के सभी मुद्दों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

सुनील गिरि को टीवी, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 2002 से (20 से अधिक वर्षों का) लंबा और व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह निम्नलिखित प्रमुख मीडिया संस्थानों व न्यूज़ चैनलों के साथ जुड़कर अपनी सेवाएं दे रहे हैं:

  • पंजाब केसरी टीवी
  • इंडिया डेली 24×7 न्यूज़ चैनल
  • MH1 न्यूज़ चैनल
  • रॉयल न्यूज़ (वेबसाइट)
  • इंडिया पब्लिक खबर (वेबसाइट)

शैक्षणिक योग्यता

उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं (12th Pass) तक पूरी की है। दो दशकों से अधिक समय से हापुड़ जिले में लगातार सक्रिय रहने के कारण क्षेत्र की सामाजिक, प्रशासनिक और राजनीतिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव बहुत गहरा है।

Next Story