हापुड़ में 14-15 नवंबर को सजेगा साहित्य का महाकुंभ, जीशान कादरी और सईद अंसारी होंगे शामिल
14 और 15 नवंबर को होने वाले इस दो दिवसीय आयोजन में बॉलीवुड हस्तियां और देश के जाने-माने साहित्यकार शिरकत करेंगे।

हापुड़ के एक अस्पताल में पत्रकार वार्ता करते हुए हापुड़ साहित्य समिति के तीन पदाधिकारी नजर आ रहे हैं।
हापुड़ में 14 और 15 नवंबर को साहित्य, कला और संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। हापुड़ साहित्य समिति की ओर से दो दिवसीय ‘हापुड़ साहित्य महोत्सव’ के दूसरे संस्करण का आयोजन श्री सरस्वती स्नातकोत्तर महाविद्यालय (एसएसवी पीजी कॉलेज) में किया जाएगा। ‘साहित्यम् महापर्व’ थीम पर आयोजित इस महोत्सव में साहित्य, कला, संस्कृति और रचनात्मक अभिव्यक्ति से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा होगी। इसमें देश की कई जानी-मानी हस्तियां शिरकत करेंगी।
आयोजकों ने बृहस्पतिवार को गढ़ रोड स्थित एक अस्पताल में पत्रकार वार्ता कर महोत्सव की विस्तृत रूपरेखा साझा की। समिति पदाधिकारियों ने बताया कि 14 नवंबर को सुबह 10 बजे कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ होगा। उद्घाटन समारोह में बॉलीवुड लेखक, निर्देशक एवं अभिनेता जीशान कादरी और वरिष्ठ समाचार प्रस्तोता सईद अंसारी प्रमुख रूप से शामिल होंगे। उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. अशोक मैत्रेय करेंगे। वहीं, जिलाधिकारी कविता मीणा मुख्य संरक्षक और वरिष्ठ पत्रकार पुनीत शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।
दो दिवसीय साहित्य महोत्सव का समापन 15 नवंबर को दोपहर 3:30 बजे होगा। समापन समारोह की अध्यक्षता एसएसवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. डॉ. नवीन चन्द्र सिंह करेंगे। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. किशोर कुमार आहूजा मुख्य अतिथि तथा प्रसिद्ध साहित्यकार एवं फिल्मकार विनयशील चतुर्वेदी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
डॉ. श्याम कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित होने वाले इस महोत्सव को सफल बनाने के लिए हापुड़ साहित्य समिति के सदस्य और शहर के गणमान्य लोग तैयारियों में जुटे हैं। आयोजन में इंदुभूषण मित्तल, डॉ. अजय गोयल, पूनम अग्रवाल, डॉ. योगेश कुमार गोयल, सीए विशाल मांगलिक, राकेश कुमार, डॉ. वेदांत वर्मा, गर्वित मित्तल, महेश वर्मा, डॉ. ए.के. गुप्ता, प्रभात कुमार शर्मा, रचना मौर्या, वरुण मित्तल और पूर्व आईआरडीएस संजीव कुमार सहित अनेक लोग महत्वपूर्ण सहयोग दे रहे हैं।
समिति पदाधिकारियों ने जिले के साहित्य प्रेमियों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में महोत्सव में पहुंचने की अपील की है। दो दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में साहित्य और संस्कृति से जुड़े विविध विषयों पर चर्चा के साथ देश की जानी-मानी हस्तियों की मौजूदगी हापुड़ के साहित्यिक आयोजन को विशेष पहचान देगी।

Sunil Giri
नाम: सुनील गिरि
वर्तमान पद: जिला संवाददाता
कार्यक्षेत्र: हापुड़ (उत्तर प्रदेश)
बीट (मुख्य विषय): क्राइम, राजनीति एवं जिला स्तर की सभी बीट
विशेषज्ञता: राजनीतिक विश्लेषण, अपराध संबंधी कवरेज और जिला स्तरीय रिपोर्टिंग
परिचय
सुनील गिरि उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के एक अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह हापुड़ से जिला संवाददाता के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। सुनील गिरि मुख्य रूप से राजनीति और क्राइम (अपराध) से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। राजनीतिक विषयों पर सटीक विश्लेषण करने के साथ-साथ वह जिले की हर छोटी-बड़ी गतिविधि और जनसरोकार के सभी मुद्दों को नियमित रूप से कवर करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
सुनील गिरि को टीवी, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 2002 से (20 से अधिक वर्षों का) लंबा और व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह निम्नलिखित प्रमुख मीडिया संस्थानों व न्यूज़ चैनलों के साथ जुड़कर अपनी सेवाएं दे रहे हैं:
- पंजाब केसरी टीवी
- इंडिया डेली 24×7 न्यूज़ चैनल
- MH1 न्यूज़ चैनल
- रॉयल न्यूज़ (वेबसाइट)
- इंडिया पब्लिक खबर (वेबसाइट)
शैक्षणिक योग्यता
उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं (12th Pass) तक पूरी की है। दो दशकों से अधिक समय से हापुड़ जिले में लगातार सक्रिय रहने के कारण क्षेत्र की सामाजिक, प्रशासनिक और राजनीतिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव बहुत गहरा है।
