राष्ट्रीय सैनिक संस्था के पदाधिकारियों के यूजीसी (UGC) के खिलाफ प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन से पहले सोमवार सुबह हापुड़ में पुलिस की कार्रवाई से हलचल मच गई। कलेक्ट्रेट कार्यालय की ओर प्रदर्शन के लिए जा रहे संस्था के कई प्रमुख पदाधिकारियों को पुलिस ने उनके घरों में हाउस अरेस्ट (नजरबंद) कर लिया। कार्रवाई के बाद संस्था के नेताओं ने सरकार के खिलाफ तीखा आक्रोश जताते हुए विरोध जारी रखने की बात कही।

संस्था के प्रदेश प्रवक्ता ज्ञानेंद्र त्यागी ने हाउस अरेस्ट की कार्रवाई की कड़ी निंदा की। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, "यूजीसी का यह काला कानून जब तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वापस नहीं लेंगे, तब तक हमारा आंदोलन और विरोध प्रदर्शन इसी तरह जारी रहेगा।" ज्ञानेंद्र त्यागी ने आरोप लगाया कि यह कानून समाज को तोड़ने और आपस में बांटने का काम करेगा। उन्होंने देश की एकजुटता बनाए रखने के लिए इस कानून को तुरंत वापस लेने की मांग की।

राष्ट्रीय सैनिक संस्था के जिला अध्यक्ष मुकेश त्यागी ने भी यूजीसी कानून को लेकर विरोध जताया। उन्होंने कहा, "यूजीसी कानून हमारे स्वर्ण समाज के लिए एक काला अध्याय है। इसे किसी भी कीमत पर समाप्त करना ही होगा।" उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिसिया कार्रवाई से डरकर आंदोलन रुकने वाला नहीं है और राष्ट्रीय सैनिक संस्था इस काले कानून के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी।

मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने सोमवार सुबह रणनीति के तहत संस्था के सभी मुख्य चेहरों को उनके घरों में कैद कर दिया। संस्था के वरिष्ठ जिला संयोजक हरिराज सिंह त्यागी को तगासराय स्थित उनके आवास पर होम अरेस्ट किया गया। वहीं, पदाधिकारी सोनू कंसल को भी पुलिस ने तगासराय स्थित उनके घर से बाहर नहीं निकलने दिया।

हालांकि, पुलिस की इस कार्रवाई के बावजूद संस्था के कई अन्य पदाधिकारी पुलिस बल को चकमा देकर जिलाधिकारी (DM) कार्यालय पहुंचने में कामयाब रहे। जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर विरोध दर्ज कराने वालों में जिला संरक्षक शशांक मुनि त्यागी, जिला सचिव मुकेश प्रजापति, नगर उपाध्यक्ष राजकुमार वर्मा, चौधरी सीताराम जाटव व दर्जनों अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे। प्रमुख नेताओं की नजरबंदी के बावजूद अन्य पदाधिकारियों का कलेक्ट्रेट पहुंचना यूजीसी के खिलाफ संस्था के विरोध को लेकर बने तनाव को सामने लाता है।

Sunil Giri

Sunil Giri

नाम: सुनील गिरि

वर्तमान पद: जिला संवाददाता

कार्यक्षेत्र: हापुड़ (उत्तर प्रदेश)

बीट (मुख्य विषय): क्राइम, राजनीति एवं जिला स्तर की सभी बीट

विशेषज्ञता: राजनीतिक विश्लेषण, अपराध संबंधी कवरेज और जिला स्तरीय रिपोर्टिंग

परिचय 

सुनील गिरि उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के एक अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह हापुड़ से जिला संवाददाता के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। सुनील गिरि मुख्य रूप से राजनीति और क्राइम (अपराध) से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। राजनीतिक विषयों पर सटीक विश्लेषण करने के साथ-साथ वह जिले की हर छोटी-बड़ी गतिविधि और जनसरोकार के सभी मुद्दों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

सुनील गिरि को टीवी, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 2002 से (20 से अधिक वर्षों का) लंबा और व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह निम्नलिखित प्रमुख मीडिया संस्थानों व न्यूज़ चैनलों के साथ जुड़कर अपनी सेवाएं दे रहे हैं:

  • पंजाब केसरी टीवी
  • इंडिया डेली 24×7 न्यूज़ चैनल
  • MH1 न्यूज़ चैनल
  • रॉयल न्यूज़ (वेबसाइट)
  • इंडिया पब्लिक खबर (वेबसाइट)

शैक्षणिक योग्यता

उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं (12th Pass) तक पूरी की है। दो दशकों से अधिक समय से हापुड़ जिले में लगातार सक्रिय रहने के कारण क्षेत्र की सामाजिक, प्रशासनिक और राजनीतिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव बहुत गहरा है।

Next Story