उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र स्थित राणा डिग्री कॉलेज में वेटलिफ्टिंग कार्यक्रम के दौरान छात्रों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। विवाद इतना बढ़ गया कि कॉलेज का एक कमरा अखाड़े में तब्दील हो गया। दोनों पक्षों के बीच लात-घूंसे चलने के साथ प्लास्टिक और लोहे की कुर्सियां भी एक-दूसरे पर फेंकी गईं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, कॉलेज परिसर के एक कमरे में वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता या कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर छात्रों के दो पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद ने उग्र रूप ले लिया और दोनों गुटों के बीच मारपीट शुरू हो गई। कुछ ही सेकंड में दोनों ओर से प्लास्टिक और लोहे की कुर्सियां फेंकी जाने लगीं।

अचानक हुए इस हंगामे से कार्यक्रम में मौजूद अन्य छात्रों और आयोजकों के बीच अफरा-तफरी मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। कार्यक्रम का माहौल पूरी तरह बदल गया और कॉलेज परिसर में दहशत की स्थिति बन गई।

इस पूरी घटना को वहां मौजूद किसी छात्र ने अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। वायरल वीडियो में छात्र एक-दूसरे पर कुर्सियों से हमला करते दिखाई दे रहे हैं। वहीं, घटना के दौरान कॉलेज प्रशासन मूकदर्शक बना नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो करीब दो दिन पुराना है।

वीडियो सामने आने और मामले की जानकारी पिलखुवा कोतवाली तक पहुंचने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए हंगामा और मारपीट करने वाले युवकों की पहचान शुरू कर दी है।

स्थानीय पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून व्यवस्था अपने हाथ में लेने वाले किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। वीडियो के आधार पर आरोपियों को चिह्नित कर उनके खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

फिलहाल, इस मामले में कॉलेज प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर घटना में शामिल युवकों की पहचान करने में जुटी है।

Sunil Giri

Sunil Giri

नाम: सुनील गिरि

वर्तमान पद: जिला संवाददाता

कार्यक्षेत्र: हापुड़ (उत्तर प्रदेश)

बीट (मुख्य विषय): क्राइम, राजनीति एवं जिला स्तर की सभी बीट

विशेषज्ञता: राजनीतिक विश्लेषण, अपराध संबंधी कवरेज और जिला स्तरीय रिपोर्टिंग

परिचय 

सुनील गिरि उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के एक अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह हापुड़ से जिला संवाददाता के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। सुनील गिरि मुख्य रूप से राजनीति और क्राइम (अपराध) से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। राजनीतिक विषयों पर सटीक विश्लेषण करने के साथ-साथ वह जिले की हर छोटी-बड़ी गतिविधि और जनसरोकार के सभी मुद्दों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

सुनील गिरि को टीवी, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 2002 से (20 से अधिक वर्षों का) लंबा और व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह निम्नलिखित प्रमुख मीडिया संस्थानों व न्यूज़ चैनलों के साथ जुड़कर अपनी सेवाएं दे रहे हैं:

  • पंजाब केसरी टीवी
  • इंडिया डेली 24×7 न्यूज़ चैनल
  • MH1 न्यूज़ चैनल
  • रॉयल न्यूज़ (वेबसाइट)
  • इंडिया पब्लिक खबर (वेबसाइट)

शैक्षणिक योग्यता

उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं (12th Pass) तक पूरी की है। दो दशकों से अधिक समय से हापुड़ जिले में लगातार सक्रिय रहने के कारण क्षेत्र की सामाजिक, प्रशासनिक और राजनीतिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव बहुत गहरा है।

Next Story