हापुड़: पुलिस ने चेकिंग में पकड़े 3 लाख रुपये के अवैध पटाखे, केंटर समेत तस्कर गिरफ्तार
बहादुरगढ़ पुलिस ने लुहारी चौराहे पर केंटर गाड़ी से 70 कार्टून पटाखे जब्त किए, इटावा निवासी आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू की गई।

हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ में बरामद अवैध पटाखों और केंटर गाड़ी के पास खड़ी पुलिस टीम।
हापुड़ (उत्तर प्रदेश)। जनपद में अपराध की रोकथाम और अवैध रूप से पटाखा व विस्फोटक पदार्थ बेचने तथा भंडारण करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने चेकिंग के दौरान अवैध पटाखों की बड़ी खेप बरामद की है। पुलिस ने पटाखों की सप्लाई करने जा रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 70 कार्टून अवैध पटाखे और घटना में प्रयुक्त केंटर गाड़ी बरामद हुई है।
थाना बहादुरगढ़ पुलिस क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने लुहारी चौराहे के पास एक संदिग्ध केंटर गाड़ी को रोककर उसकी जांच की। तलाशी के दौरान गाड़ी से भारी मात्रा में अवैध पटाखे बरामद हुए। इसके बाद पुलिस ने मौके पर ही अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, बरामद 70 कार्टून अवैध पटाखों की अनुमानित कीमत लगभग 3 लाख रुपये है। इसके अलावा घटना में प्रयुक्त केंटर गाड़ी भी बरामद की गई, जिसका पंजीकरण संख्या HR 55 EX 0411 है।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान प्रदीप पुत्र विद्याराम, निवासी ग्राम माकन हिम्मतपुर, थाना ऊसराहार, जनपद इटावा के रूप में हुई है।
इस कार्रवाई को थाना बहादुरगढ़ की पुलिस टीम ने अंजाम दिया। टीम में उ०नि० सुमन्त दुबे, उ०नि० हरपाल सिंह, उ०नि० मुनेश कुमार और का० 925 रजत शर्मा शामिल रहे।
उपरोक्त गिरफ्तारी और बरामदगी के संबंध में थाना बहादुरगढ़ में संबंधित धाराओं के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई में अवैध पटाखों की बड़ी खेप के साथ सप्लाई में प्रयुक्त केंटर गाड़ी भी बरामद हुई है।

Sunil Giri
नाम: सुनील गिरि
वर्तमान पद: जिला संवाददाता
कार्यक्षेत्र: हापुड़ (उत्तर प्रदेश)
बीट (मुख्य विषय): क्राइम, राजनीति एवं जिला स्तर की सभी बीट
विशेषज्ञता: राजनीतिक विश्लेषण, अपराध संबंधी कवरेज और जिला स्तरीय रिपोर्टिंग
परिचय
सुनील गिरि उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के एक अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह हापुड़ से जिला संवाददाता के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। सुनील गिरि मुख्य रूप से राजनीति और क्राइम (अपराध) से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। राजनीतिक विषयों पर सटीक विश्लेषण करने के साथ-साथ वह जिले की हर छोटी-बड़ी गतिविधि और जनसरोकार के सभी मुद्दों को नियमित रूप से कवर करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
सुनील गिरि को टीवी, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 2002 से (20 से अधिक वर्षों का) लंबा और व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह निम्नलिखित प्रमुख मीडिया संस्थानों व न्यूज़ चैनलों के साथ जुड़कर अपनी सेवाएं दे रहे हैं:
- पंजाब केसरी टीवी
- इंडिया डेली 24×7 न्यूज़ चैनल
- MH1 न्यूज़ चैनल
- रॉयल न्यूज़ (वेबसाइट)
- इंडिया पब्लिक खबर (वेबसाइट)
शैक्षणिक योग्यता
उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं (12th Pass) तक पूरी की है। दो दशकों से अधिक समय से हापुड़ जिले में लगातार सक्रिय रहने के कारण क्षेत्र की सामाजिक, प्रशासनिक और राजनीतिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव बहुत गहरा है।
