हापुड़ जनपद में अपराधियों और वांछित अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हापुड़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आठ वारंटियों को गिरफ्तार किया है। ऑपरेशन तलाश के अंतर्गत तीन थाना क्षेत्रों में पुलिस ने एक साथ दबिश देकर सभी आरोपियों को उनके घरों से हिरासत में लिया। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट, मारपीट, चोरी, लूट और एनआई एक्ट सहित विभिन्न मामलों में मुकदमे दर्ज थे।

पुलिस के अनुसार, थाना हापुड़ देहात, कपूरपुर और पिलखुवा पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए कुल आठ वारंटियों को गिरफ्तार किया। अभियान का उद्देश्य जनपद में अपराधों की रोकथाम और लंबे समय से वांछित चल रहे अभियुक्तों की धरपकड़ करना है।

थाना हापुड़ देहात पुलिस ने अलग-अलग मामलों में वांछित पांच वारंटियों को गिरफ्तार किया। इनमें कोटला सादात निवासी कपिल पुत्र हीरा, जिसके खिलाफ आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है, मोहल्ला फूलगढ़ी निवासी प्रेमचन्द सैनी पुत्र रोहताश, जो धारा 138 एनआई एक्ट के मामले में वांछित था, मलकपुर निवासी अतुल सैनी उर्फ बिज्जे पुत्र विजय सैनी और परवेज उर्फ रिहान खान पुत्र बबलू खान, जिनके खिलाफ मारपीट और धमकी से संबंधित धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं, तथा मोहल्ला असगरपुरा निवासी सोनू पुत्र रामचन्द्र शामिल हैं। सोनू के खिलाफ भी आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज था।

वहीं, थाना कपूरपुर पुलिस ने मारपीट, बलवा और तोड़फोड़ के मामले में वांछित चल रहे ग्राम पारपा निवासी प्रमोद पुत्र महेश और प्रदीप पुत्र चरनपाल को गिरफ्तार किया।

इसी क्रम में थाना पिलखुवा पुलिस ने लूट और चोरी से संबंधित धाराओं के मामले में वांछित अनुज कुमार पुत्र प्रसादीलाल को गिरफ्तार किया। अनुज कुमार सैफी 20 फुटा रोड, पिलखुवा का निवासी है।

पुलिस ने सभी गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए वारंटियों एवं अन्य अपराधियों के खिलाफ ऑपरेशन तलाश आगे भी जारी रहेगा।

Sunil Giri

Sunil Giri

नाम: सुनील गिरि

वर्तमान पद: जिला संवाददाता

कार्यक्षेत्र: हापुड़ (उत्तर प्रदेश)

बीट (मुख्य विषय): क्राइम, राजनीति एवं जिला स्तर की सभी बीट

विशेषज्ञता: राजनीतिक विश्लेषण, अपराध संबंधी कवरेज और जिला स्तरीय रिपोर्टिंग

परिचय 

सुनील गिरि उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के एक अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह हापुड़ से जिला संवाददाता के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। सुनील गिरि मुख्य रूप से राजनीति और क्राइम (अपराध) से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। राजनीतिक विषयों पर सटीक विश्लेषण करने के साथ-साथ वह जिले की हर छोटी-बड़ी गतिविधि और जनसरोकार के सभी मुद्दों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

सुनील गिरि को टीवी, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 2002 से (20 से अधिक वर्षों का) लंबा और व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह निम्नलिखित प्रमुख मीडिया संस्थानों व न्यूज़ चैनलों के साथ जुड़कर अपनी सेवाएं दे रहे हैं:

  • पंजाब केसरी टीवी
  • इंडिया डेली 24×7 न्यूज़ चैनल
  • MH1 न्यूज़ चैनल
  • रॉयल न्यूज़ (वेबसाइट)
  • इंडिया पब्लिक खबर (वेबसाइट)

शैक्षणिक योग्यता

उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं (12th Pass) तक पूरी की है। दो दशकों से अधिक समय से हापुड़ जिले में लगातार सक्रिय रहने के कारण क्षेत्र की सामाजिक, प्रशासनिक और राजनीतिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव बहुत गहरा है।

Next Story