हापुड़ में स्वाट टीम और थाना हाफिजपुर पुलिस ने वाहनों से इंजन कंट्रोल मॉड्यूल (ECM) चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए सरगना समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के 10 ईसीएम, दो अवैध तमंचे, चार जिंदा कारतूस, तीन अवैध चाकू और वारदात में इस्तेमाल की जाने वाली ब्रेजा कार बरामद की है। पुलिस के अनुसार, गिरोह के खिलाफ दिल्ली, गाजियाबाद, बुलंदशहर और हापुड़ के विभिन्न थानों में लूट, चोरी और आर्म्स एक्ट के करीब छह दर्जन यानी 72 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पुलिस ने अपराध की रोकथाम और वाहन चोरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। स्वाट टीम और थाना हाफिजपुर पुलिस ने संयुक्त रूप से घेराबंदी कर महमूदपुर नगर पुल के पास से पांचों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक, गिरोह दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र के विभिन्न जिलों में सड़क किनारे खड़े वाहनों को निशाना बनाता था। आरोपी गाड़ियों के लॉक तोड़कर कुछ ही मिनटों में कीमती इंजन कंट्रोल मॉड्यूल चोरी कर फरार हो जाते थे। वाहनों के इलेक्ट्रॉनिक नियंत्रण से जुड़े इन पुर्जों की चोरी करने के लिए गिरोह के सदस्य वारदात में ब्रेजा कार का इस्तेमाल करते थे।

गिरफ्तार आरोपियों में गिरोह का सरगना राशिन उर्फ मच्छी पुत्र यूसुफ निवासी ग्राम नहाल, थाना मसूरी, जनपद गाजियाबाद शामिल है। पुलिस के अनुसार, अकेले राशिन के खिलाफ 47 मुकदमे दर्ज हैं। दूसरा आरोपी अरशद पुत्र असगर निवासी ग्राम पसौंडा, थाना टीलामोड़, जनपद गाजियाबाद है, जिसके खिलाफ 13 मुकदमे दर्ज हैं। तीसरा आरोपी फराज पुत्र मुस्ताक निवासी ग्राम पसौंडा, थाना टीलामोड़, जनपद गाजियाबाद है, जिस पर 11 मुकदमे दर्ज हैं। चौथा आरोपी अमन पुत्र इंतजार निवासी ग्राम पसौंडा, थाना टीलामोड़, जनपद गाजियाबाद है, जिसके खिलाफ चार मुकदमे दर्ज हैं। पांचवां आरोपी उस्मान पुत्र असलम निवासी ग्राम पसौंडा, थाना टीलामोड़, जनपद गाजियाबाद है, जिस पर पांच मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से विभिन्न गाड़ियों से चोरी किए गए 10 इंजन कंट्रोल मॉड्यूल (ECM) बरामद किए हैं। इसके अलावा दो अवैध तमंचे, .315 बोर के चार जिंदा कारतूस और तीन अवैध चाकू भी मिले हैं। वारदात में इस्तेमाल की जा रही ब्रेजा कार का रजिस्ट्रेशन नंबर DL 5 CX 0479 है।

गिरोह की गिरफ्तारी में थाना हाफिजपुर पुलिस टीम की ओर से प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार चौहान, उपनिरीक्षक वरुण कुमार सिंह, उपनिरीक्षक भानु प्रताप, उपनिरीक्षक ललित कुमार, उपनिरीक्षक मनोज कुमार, उपनिरीक्षक नसीम अहमद, हेड कांस्टेबल 545 सुमित चौहान, हेड कांस्टेबल 608 प्रियांक यादव, कांस्टेबल 989 रुपेन्द्र कुमार, कांस्टेबल 678 राहुल चौधरी और रिजर्व कांस्टेबल 600 अभिषेक कुमार की भूमिका रही।

वहीं, जनपदीय स्वाट टीम की ओर से प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह, उपनिरीक्षक नसीम खान, उपनिरीक्षक जितिन शर्मा, हेड कांस्टेबल 0932 नीरज कुमार, हेड कांस्टेबल 0116 राजीव मलिक, हेड कांस्टेबल 0472 सोनू कुमार, हेड कांस्टेबल 0816 नीरज कुमार, हेड कांस्टेबल 0815 राहुल कुमार, हेड कांस्टेबल 0627 प्रबली तोमर, हेड कांस्टेबल 0580 राजेन्द्र कुमार, हेड कांस्टेबल 1044 विनित धामा, हेड कांस्टेबल 0726 कुलदीप सिंह, हेड कांस्टेबल 0653 मनीष त्यागी, हेड कांस्टेबल 0839 संजीव कुमार और हेड कांस्टेबल 0714 रविन्द्र कुमार शामिल रहे।

पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों की गिरफ्तारी और बरामदगी के संबंध में थाना हाफिजपुर में सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न जिलों में सक्रिय बताए जा रहे इस गिरोह के पांच सदस्यों की गिरफ्तारी और चोरी के ईसीएम सहित असलहों की बरामदगी को पुलिस की कार्रवाई में अहम सफलता माना जा रहा है।

Sunil Giri

Sunil Giri

नाम: सुनील गिरि

वर्तमान पद: जिला संवाददाता

कार्यक्षेत्र: हापुड़ (उत्तर प्रदेश)

बीट (मुख्य विषय): क्राइम, राजनीति एवं जिला स्तर की सभी बीट

विशेषज्ञता: राजनीतिक विश्लेषण, अपराध संबंधी कवरेज और जिला स्तरीय रिपोर्टिंग

परिचय 

सुनील गिरि उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के एक अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह हापुड़ से जिला संवाददाता के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। सुनील गिरि मुख्य रूप से राजनीति और क्राइम (अपराध) से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। राजनीतिक विषयों पर सटीक विश्लेषण करने के साथ-साथ वह जिले की हर छोटी-बड़ी गतिविधि और जनसरोकार के सभी मुद्दों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

सुनील गिरि को टीवी, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 2002 से (20 से अधिक वर्षों का) लंबा और व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह निम्नलिखित प्रमुख मीडिया संस्थानों व न्यूज़ चैनलों के साथ जुड़कर अपनी सेवाएं दे रहे हैं:

  • पंजाब केसरी टीवी
  • इंडिया डेली 24×7 न्यूज़ चैनल
  • MH1 न्यूज़ चैनल
  • रॉयल न्यूज़ (वेबसाइट)
  • इंडिया पब्लिक खबर (वेबसाइट)

शैक्षणिक योग्यता

उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं (12th Pass) तक पूरी की है। दो दशकों से अधिक समय से हापुड़ जिले में लगातार सक्रिय रहने के कारण क्षेत्र की सामाजिक, प्रशासनिक और राजनीतिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव बहुत गहरा है।

Next Story