हापुड़ में करीब 10 माह पूर्व ग्राम हिम्मतपुर में हुई फायरिंग की घटना में वांछित चल रहे दो आरोपियों को थाना सिंभावली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को ग्राम छतनौरा में पानी की टंकी के पास से पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों में मुख्य आरोपी आशीष भी शामिल है, जिसके खिलाफ पहले से कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान आशीष पुत्र देवेन्द्र निवासी ग्राम छतनौरा, थाना बाबूगढ़, जनपद हापुड़ और प्रियांशु पुत्र दिनेश निवासी ग्राम चिठेरा, थाना दादरी, जनपद गौतमबुद्धनगर के रूप में हुई है। दोनों ग्राम हिम्मतपुर में हुई फायरिंग की घटना में वांछित चल रहे थे।

गिरफ्तार अभियुक्त आशीष का पहले से आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके खिलाफ मु०अ०सं० 157/23 में धारा 147, 148, 323, 504, 506 भादवि के तहत थाना बाबूगढ़, जनपद हापुड़ में मुकदमा दर्ज है। इसके अलावा मु०अ०सं० 831/2023 में धारा 120बी, 342, 354, 394, 411, 452, 506 भादवि के तहत थाना बिसरख, जनपद गौतमबुद्धनगर में मामला दर्ज है। वहीं मु०अ०सं० 01/2024 में धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट के तहत थाना बिसरख, जनपद गौतमबुद्धनगर में मुकदमा दर्ज है।

दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना सिंभावली की पुलिस टीम शामिल रही। टीम में उ०नि० अजीत सिंह, है०का० 417 उदय सिंह, है०का० 512 नरेन्द्र सिंह और का० 462 मनीष राठी शामिल रहे। सभी थाना सिंभावली, जनपद हापुड़ में तैनात हैं।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद उनके खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। करीब 10 माह पुरानी फायरिंग की घटना में हुई यह गिरफ्तारी मामले में पुलिस कार्रवाई की महत्वपूर्ण कड़ी मानी जा रही है।

Sunil Giri

Sunil Giri

नाम: सुनील गिरि

वर्तमान पद: जिला संवाददाता

कार्यक्षेत्र: हापुड़ (उत्तर प्रदेश)

बीट (मुख्य विषय): क्राइम, राजनीति एवं जिला स्तर की सभी बीट

विशेषज्ञता: राजनीतिक विश्लेषण, अपराध संबंधी कवरेज और जिला स्तरीय रिपोर्टिंग

परिचय 

सुनील गिरि उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के एक अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह हापुड़ से जिला संवाददाता के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। सुनील गिरि मुख्य रूप से राजनीति और क्राइम (अपराध) से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। राजनीतिक विषयों पर सटीक विश्लेषण करने के साथ-साथ वह जिले की हर छोटी-बड़ी गतिविधि और जनसरोकार के सभी मुद्दों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

सुनील गिरि को टीवी, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 2002 से (20 से अधिक वर्षों का) लंबा और व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह निम्नलिखित प्रमुख मीडिया संस्थानों व न्यूज़ चैनलों के साथ जुड़कर अपनी सेवाएं दे रहे हैं:

  • पंजाब केसरी टीवी
  • इंडिया डेली 24×7 न्यूज़ चैनल
  • MH1 न्यूज़ चैनल
  • रॉयल न्यूज़ (वेबसाइट)
  • इंडिया पब्लिक खबर (वेबसाइट)

शैक्षणिक योग्यता

उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं (12th Pass) तक पूरी की है। दो दशकों से अधिक समय से हापुड़ जिले में लगातार सक्रिय रहने के कारण क्षेत्र की सामाजिक, प्रशासनिक और राजनीतिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव बहुत गहरा है।

Next Story