हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम उपैड़ा में बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। घटना के बाद बाबूगढ़ थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से मारपीट में इस्तेमाल किए गए तीन डंडे और पत्थर भी बरामद किए हैं। मामले में कुल आठ नामजद अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार, ग्राम उपैड़ा में बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए थे। देखते ही देखते कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। घटना से क्षेत्र में तनाव फैल गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए बाबूगढ़ थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुकदमा अपराध संख्या 329/2026 दर्ज किया।

इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109(1), 115(2), 352, 351(3), 125, 191(2), 191(3), 190 और 7 सीएल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। मुकदमे में कुल आठ अभियुक्त नामजद हैं। पुलिस ने इनमें से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नितिन त्यागी पुत्र प्रभुदयाल त्यागी निवासी ग्राम उपैड़ा, थाना बाबूगढ़, हापुड़; आशीष त्यागी पुत्र प्रेमसुन्दर निवासी ग्राम आकापुर टियाना, थाना बीबीनगर, बुलन्दशहर; वरुण पुत्र रविन्द्र कुमार निवासी ग्राम उपैड़ा, थाना बाबूगढ़, हापुड़; और भानू त्यागी पुत्र संजय त्यागी निवासी ग्राम उपैड़ा, थाना बाबूगढ़, हापुड़ के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल किए गए तीन डंडे और पत्थर बरामद किए हैं।

इस कार्रवाई को बाबूगढ़ थाने की पुलिस टीम ने अंजाम दिया। टीम में उपनिरीक्षक मनवीर सिंह, उपनिरीक्षक सुरेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक ज्ञानेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक गिरीश कुमार, हेड कांस्टेबल 496 नितिन कुमार और हेड कांस्टेबल 624 अंकित राठी शामिल रहे। सभी पुलिसकर्मी थाना बाबूगढ़ में तैनात हैं।

बाबूगढ़ पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। मामले में नामजद अन्य फरार आरोपियों की तलाश भी जारी है। बच्चों के विवाद से शुरू हुई इस घटना में पुलिस अब सभी नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी और मामले की आगे की जांच पर कार्रवाई कर रही है।

Sunil Giri

Sunil Giri

नाम: सुनील गिरि

वर्तमान पद: जिला संवाददाता

कार्यक्षेत्र: हापुड़ (उत्तर प्रदेश)

बीट (मुख्य विषय): क्राइम, राजनीति एवं जिला स्तर की सभी बीट

विशेषज्ञता: राजनीतिक विश्लेषण, अपराध संबंधी कवरेज और जिला स्तरीय रिपोर्टिंग

परिचय 

सुनील गिरि उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के एक अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह हापुड़ से जिला संवाददाता के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। सुनील गिरि मुख्य रूप से राजनीति और क्राइम (अपराध) से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। राजनीतिक विषयों पर सटीक विश्लेषण करने के साथ-साथ वह जिले की हर छोटी-बड़ी गतिविधि और जनसरोकार के सभी मुद्दों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

सुनील गिरि को टीवी, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 2002 से (20 से अधिक वर्षों का) लंबा और व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह निम्नलिखित प्रमुख मीडिया संस्थानों व न्यूज़ चैनलों के साथ जुड़कर अपनी सेवाएं दे रहे हैं:

  • पंजाब केसरी टीवी
  • इंडिया डेली 24×7 न्यूज़ चैनल
  • MH1 न्यूज़ चैनल
  • रॉयल न्यूज़ (वेबसाइट)
  • इंडिया पब्लिक खबर (वेबसाइट)

शैक्षणिक योग्यता

उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं (12th Pass) तक पूरी की है। दो दशकों से अधिक समय से हापुड़ जिले में लगातार सक्रिय रहने के कारण क्षेत्र की सामाजिक, प्रशासनिक और राजनीतिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव बहुत गहरा है।

Next Story